रांची:- झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर रांची जिला विधिक सेवा प्राधिकार, डालसा की ओर से आज से रांची में पांच दिवसीय विशेष मध्यस्थता अभियान की शुरुआत की गई. 11 दिसंबर तक चलने वाला यह अभियान पूरी तरह वर्चुअल है और दूरस्थ शहरों से भी लोग इस मध्यस्थता अभियान का लाभ ले रहे हैं. इसमें 150 पारिवारिक मामलों को सूचीबद्ध किया गया है, जिसमें 100 मामलों का निबटारा हर हाल में करने का लक्ष्य है. न्यायाधीश पीयुष कुमार ने बताया इस विशेष मध्यस्थता अभियान का मुख्य उद्देश्य परिवार के टूटते रिश्तों को बचाना है. इसमें तलाक, वैवाहिक मामले, भरण-पोषण, बच्चों का संरक्षण और अभिरक्षा तथा फैमिली कोर्ट में लंबित अन्य मामले दजेज अधिनियम, घरेलू हिंसा समेत अन्य मामले आपसी रजामंदी से सुलझाये जाएंगे.
न्यायाधीश पीयुष कुमार ने बताया कि राज्य मे रांची जिला इस प्रकार लंबित मामलों को सुलझाने मे अब तक अव्वल रहा है.
