रांची:- सिमडेगा में आयोजित 11वीं राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2021 के सेमीफाइनल एवं फाइनल मैच के पूर्व पिछले 15 -16 दिनों से लगातार समर्पित भाव से कार्य कर रहे हॉकी के दूतों की आज बैठक हॉकी सिमडेगा के कार्यालय में हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कौनबेगी की अध्यक्षता में हुई, उपस्थित सभी दूतों को सेमीफाइनल एवं फाइनल के लिए विशेष निर्देश दिया गया और कहा गया कि पिछले 12 -15दिनों से आप लोगों ने जिस तरह मेहनत किया है और सिर्फ 2 दिन हमारा प्रतियोगिता बाकी है इन 2 दिनों में भी अपने कार्यों से लोगों को प्रभावित करना है और सिमडेगा की पहचान एक अलग तरह से करना है बोल बॉय, पानी छिड़काव दल, स्वागत दल, से लेकर सभी दलों को विशेष निर्देश दिया गया कि हमारे अतिथियों का किसी भी तरह से परेशानी ना हो इस पर विशेष ध्यान देना.उपस्थित सभी सदस्यों को हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह ने भी विशेष निर्देश दिया एवम् उनके कार्यों की सराहना की ,हॉकी धनबाद के अध्यक्ष सुभाषित रॉय एवम् सचिव अरविन्द सिंह ने भी हॉकी के दुतों के कार्यों की सराहना की ,इस मौके पर हॉकी सिमडेगा के सुनील तिर्की, पंखरासीयूस टोप्पो,कमलेश्वर मांझी,दिनेश रावत, बसंती जोजो,करिश्मा पवार ,सुभिला मिज, आशा बा, जेनाब बड़ा इत्यादि उपस्थित थे.

