BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नई दिल्ली से विशेष राजधानी एक्सप्रेस पहुंची रांची, यात्रियों की हुई स्क्रीनिंग

by bnnbharat.com
May 14, 2020
in समाचार
नई दिल्ली से विशेष राजधानी एक्सप्रेस पहुंची रांची, यात्रियों की हुई स्क्रीनिंग
Share on FacebookShare on Twitter
  • रांची रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की हुई स्क्रीनिंग

  • स्क्रीनिंग के बाद रांची जिले के यात्रियों को किया गया होम क्वारंटाइन

  • दूसरे जिले के यात्रियों के परिवहन के लिए पेड सर्विस की व्यवस्था

रांची: देश की राजधानी नई दिल्ली से विशेष राजधानी एक्सप्रेस आज दिनांक 14 मई 2020 को रांची रेलवे स्टेशन पहुंची. करीब 2 महीने के बाद यह पहला मौका था, जब नई दिल्ली से कोई ट्रेन रांची रेलवे स्टेशन पहुंची हो.

स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए रांची जिला प्रशासन की ओर से व्यवस्था की गई थी, उपायुक्त रांची के निर्देशानुसार जिले के अधिकारियों के साथ-साथ पुलिस अधिकारी भी रेलवे स्टेशन पर पूरी मुस्तैदी के साथ व्यवस्था पर नजर बनाए हुए थे .

स्टेशन पर की गई यात्रियों की स्क्रीनिंग

नई दिल्ली से विशेष राजधानी एक्सप्रेस से रांची आने वाले यात्रियों की स्टेशन परिसर में ही स्क्रीनिंग की गई. सभी यात्रियों को बारी-बारी से बोगियों से उतरने का निर्देश दिया गया था. इसके बाद मेडिकल टीम ने यात्रियों को सैनिटाइजर दिया और उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की गई. थर्मल स्क्रीनिंग में बॉडी टेंपरेचर नॉर्मल आने के बाद रांची जिले के यात्रियों के हाथ में होम क्वॉरेंटाइन का मुहर लगाया गया. जबकि दूसरे जिले के यात्रियों के थर्मल स्क्रीनिंग में बॉडी टेंपरेचर नॉरमल आने के बाद उन्हें संबंधित जिला जाने को कहा गया, संबंधित जिला में पहुंचने पर उन यात्रियों की फिर से स्क्रीनिंग कराई जाएगी.

सोशल डिस्टेंसिंग का किया गया अनुपालन

 

रांची रेलवे स्टेशन पर यात्री जब विशेष राजधानी एक्सप्रेस से उतरे तब सभी सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कर आगे बढ़ रहे थे. प्लेटफार्म पर लाल घेरे बनाए गए थे, जिस पर यात्री धीरे-धीरे मेडिकल काउंटर तक पहुंच रहे थे और उनकी थर्मल स्क्रीनिंग हो रही थी.

इस दौरान उप विकास आयुक्त रांची, एसडीओ रांची, एसडीओ बुंडू, जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी सहित वरीय पुलिस अधीक्षक रांची और सिटी एसपी रांची पूरी व्यवस्था पर नजर बनाए हुए थे.

दूसरे जिले के यात्रियों के परिवहन हेतु पेड सर्विस की व्यवस्था

 

विशेष राजधानी एक्सप्रेस से रांची पहुंचे दूसरे जिले के यात्रियों के लिए संबंधित जिला जाने के लिए परिवहन हेतु पेड सर्विस की भी व्यवस्था की गई थी. यात्री किराया देकर संबंधित जिला को रवाना हुए इस दौरान कई यात्रियों ने अपने निजी वाहन का भी इस्तेमाल किया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मारंगमरचा में हुआ 100 गरीबों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण

Next Post

टोक्यो ओलंपिक के लिए चयन प्रक्रिया व प्रशिक्षण की शुरुआत जल्द

Next Post
टोक्यो ओलंपिक के लिए चयन प्रक्रिया व प्रशिक्षण की शुरुआत जल्द

टोक्यो ओलंपिक के लिए चयन प्रक्रिया व प्रशिक्षण की शुरुआत जल्द

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d