धनबाद:- धनबाद जिले में कोरोना संक्रमण को रोकने के उद्देश्य से उपायुक्त उमा शंकर सिंह ने 31 अक्टूबर 2020 को 12 वेन्यू पर स्पेशल आरटी पीसीआर ड्राइव चलाकर लोगों की जांच करने का निर्देश दिया है.
स्पेशल ड्राइव के तहत 31 अक्टूबर को एमपीएल मैथन में 800, हर्ल सिंदरी में 600, मैथन सिरामिक 300, टाटा स्टील जामाडोबा, धनबाद, बाघमारा, गोविंदपुर, निरसा, तोपचांची, बलियापुर, टुंडी एवं झरिया में 200-200 लोगों की जांच करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

