रांची: रांची रेल मंडल पर 18 से 27 फरवरी तक विशेष सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के अंतर्गत हटिया से मुरी एवं मुरी से हटिया, हटिया से बानो एवं बानो से हटिया, हटिया से सांकी एवं सांकी से हटिया स्टेशनों एवं इनके बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 63504 हटिया बर्दवान पैसेंजर, ट्रेन संख्या 68085 खड़गपुर रांची पैसेंजर, ट्रेन संख्या 58663 हटिया साकी पैसेंजर तथा ट्रेन संख्या 58664 सांकी हटिया पैसेंजर, ट्रेन संख्या 58665 हटिया साकी पैसेंजर एवं ट्रेन संख्या 58666 सांकी हटिया पैसेंजर ट्रेनों में विशेष संरक्षा अभियान चलाकर यात्रियों को जागरूक किया गया.
Also Read This: देशभर में जल्द ही शुरू होगी आपातकालीन सेवा, SNTI में दी गई पुलिस प्रशिक्षण
जागरूकता अभियान में समपार फाटक पार करने के नियम, रेलवे पटरी में मोबाइल फोन या हेडफोन लगाकर नहीं चलने, ट्रेन में ज्वलनशील पदार्थ नहीं ले जाने, चलती ट्रेन में नहीं चढ़ने एवं उतरने, पायदान या गेट में खड़ा होकर सफर नहीं करने, बेवजह भीड़ न लगाने, अनजान व्यक्ति से किसी भी तरह के खाद्य पदार्थ ग्रहण नहीं करने, बंद समपार फाटक के नीचे से फाटक ना पार करना, ट्रेन की छत पर ना चढ़ना एवं अपना उचित टिकट खरीद कर ही यात्रा करने हेतु जानकारी दी गई तथा इस विषय से संबंधित पंपलेट भी वितरित किया गया.

