BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सरना धर्म कोड को लेकर विधानसभा का विशेष सत्र स्थापना दिवस के पहले: हेमंत

by bnnbharat.com
October 30, 2020
in समाचार
मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी का लिया गया कोरोना जांच के लिए स्वाब सैंपल
Share on FacebookShare on Twitter

दुमका: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि सरना धर्म कोड को लेकर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का प्रस्ताव बहुत जल्द आज-कल में राज्यपाल को भेजा जाएगा. हेमंत सोरेन शुक्रवार को दुमका में झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रत्याशी बसंत सोरेन के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करने के पहले अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे.

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरना धर्म कोड की मांग को लेकर आज भी उनसे कई सामाजिक संगठनों और छात्र-छात्राओं के प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात की थी. उन्होंने फोन पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से भी वार्ता किया. बहुत जल्द आज कल में राज्य सरकार की ओर से विशेष सत्र आहूत करने का प्रस्ताव राज्यपाल को भेजा जाएगा और अलग झारखंड राज्य स्थापना दिवस 15 नवंबर के पहले विशेष सत्र आहूत कर सरना धर्म कोड लागू करने की मांग को लेकर विधानसभा से प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजा जाएगा.

हेमंत सोरेन ने बताया कि राज्य सरकार जनगणना 2021 में अलग सरना धर्म कोड की व्यवस्था को लेकर चिंतित है. पार्टी नेताओं के अलावा कई संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी इस संबंध में उनसे मुलाकात की थी. उन्होंने बताया कि जनगणना में विभिन्न वर्गां के लोगों के लिए कॉलम की व्यवस्था होगी, लेकिन देश के आदिवासियों के लिए कोई कॉलम नहीं है, इसके कारण आदिवासी समुदाय के लोग चिंतित है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सुपरहीरो का रोल निभाएंगी कटरीना, मेगा बजट फिल्म में नहीं होगा कोई हीरो

Next Post

भाजपा की टोली में चार तरह के लोग: हेमंत सोरेन

Next Post
सीएम हेमंत सोरेन की सुरक्षा बढ़ाई गई, सीआइडी ने स्वीट्जरलैंड और जर्मनी के होस्ट सर्वरों के मालिक को मेल भेज कर विस्तृत जानकारी मांगी

भाजपा की टोली में चार तरह के लोग: हेमंत सोरेन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d