BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मुंबई से 250 यात्रियों को लेकर वापस आयी स्पेशल ट्रेन, स्टेशन पर सिर्फ 30 यात्री उतरे

by bnnbharat.com
April 12, 2021
in समाचार
31 मार्च से रद्द नहीं होंगी ट्रेनेः रेल मंत्रालय
Share on FacebookShare on Twitter


रांची. मुंबई से खुली सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन के रविवार को रांची स्टेशन पहुंचने के बाद अजीबो-गरीब नजारा देखने को मिला. जिस स्पेशल ट्रेन के आगमन को लेकर रेल और जिला प्रशासन की ओर से कोरोना जांच को लेकर इतनी ज्यादा तैयारियां चल रही थी, उस ट्रेन से महज 30 यात्री ही रांची रेलवे स्टेशन पर उतरे. हालांकि शुरुआत में स्टेशन पर सिर्फ 10 यात्रियों के उतरने की ही जानकारी मिली. लेकिन बाद में रांची रेलमंडल के सीपीआरओ नीरज कुमार ने स्टेशन पर कुल 30 यात्रियों के उतरने की जानकारी दी.
दरअसल मुंबई से इस स्पेशल ट्रेन में रांची के लिए करीब ढाई सौ यात्री सवार हुए थे. लेकिन ये तमाम यात्री रांची पहुंचने से पहले ही दूसरे स्टेशन पर उतर गए. उधर रांची पहुंचने वाले ढाई सौ यात्रियों की संख्या के आधार पर जिला प्रशासन की ओर से रेलवे स्टेशन पर कोरोना जांच की तैयारी की गई थी. यात्रियों के लिए प्लेटफार्म पर ही सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए कुर्सियां लगाई गई थीं. साथ ही जगह-जगह आरपीएफ जवानों की तैनाती की गई थी. लेकिन जैसे ही प्लेटफार्म नंबर एक पर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन रुकी, सभी डिब्बे खाली नजर आए. एक बोगी से 5 यात्री तो दूसरे बोगी से कुल 30 यात्री प्लेटफॉर्म पर उतरे. इस नजारे को देखकर रेलवे के साथ-साथ जिला प्रशासन के अधिकारी भी भौचक्के रह गए..
इससे पहले मुंबई से चलने वाली लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ट्रेन रांची पहुंची. यह ट्रेन हफ्ते में एक दिन रांची आती है. इस ट्रेन में काफी ज्यादा भीड़ थी. लेकिन सुबह के वक्त स्टेशन परिसर में यात्रियों की कोरोना जांच के लिए कोई इंतजाम नहीं था. खानापूर्ति के लिए यात्रियों को थर्मल स्कैनिंग कर जाने दिया गया .

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड में 2296 नये संक्रमित मिले, 21 की हुई मौत

Next Post

लाश शौचालय में मिलने के बाद फूटा परिजनों का गुस्सा, अस्पताल में जमकर की तोड़फोड़

Next Post
पंचायत का तालिबानी फैसला, डायन बताकर बेरहमी से पीटा, महिला ने खाया जहर

लाश शौचालय में मिलने के बाद फूटा परिजनों का गुस्सा, अस्पताल में जमकर की तोड़फोड़

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d