BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

1614 श्रमिकों को लेकर सूरत से धनबाद पहुंची विशेष ट्रेन

by bnnbharat.com
May 20, 2020
in Uncategorized
1614 श्रमिकों को लेकर सूरत से धनबाद पहुंची विशेष ट्रेन

1614 श्रमिकों को लेकर सूरत से धनबाद पहुंची विशेष ट्रेन

Share on FacebookShare on Twitter

धनबाद: धनबाद के 46 सहित झारखंड और बिहार के विभिन्न जिलों के 1614 श्रमिकों को लेकर सूरत से विशेष ट्रेन संख्या 09307 बुधवार को दिन के 11.40 बजे धनबाद पहुंची. 24 बोगियों वाली विशेष ट्रेन में धनबाद, गिरिडीह, पलामू, रांची सहित झारखंड के विभिन्न जिलों तथा बिहार के भागलपुर व जमुई के 1614 प्रवासी श्रमिक धनबाद पहुंचें.

प्रवासी श्रमिकों को सबसे आगे और सबसे पीछे वाली एक साथ 2 बोगियों से शारीरिक दूरी बनाकर प्लेटफार्म पर उतारा गया. स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा थर्मल स्क्रीनिंग की गई. सैनिटाइजर से हैंड वॉश कराए गए और मास्क दिया गया. फूड पैकेट एवं पानी देकर उन्हें संबंधित जिले की बसों में बैठाया गया. उपायुक्त अमित कुमार के निर्देश पर धनबाद के 46 प्रवासी श्रमिकों को इंस्टीट्यूशनल कोरंटाइन सेंटर में भर्ती कराया जाएगा.

यहां के पहुंचे प्रवासी श्रमिक

धनबाद के 46, हजारीबाग के 158, बोकारो के 17, चतरा 6, देवघर के 171, दुमका के 10, गिरिडीह के 1100, गोड्डा के 9, जामताड़ा के 11, कोडरमा के 41, पलामू के 22, रांची के 2, सरायकेला के 1, बिहार के भागलपुर के 2 और जमुई के 1 तथा अन्य 17 श्रमिक धनबाद पहुंचे.

धनबाद सहित झारखंड के विभिन्न जिलों के प्रवासी श्रमिकों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए उपायुक्त अमित कुमार के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी ओम प्रकाश यादव ने 67 वाहनों का प्रबंध किया.

रेलवे स्टेशन पर अपर समाहर्ता आपूर्ति संदीप कुमार दोराईबुरू, अपर समाहर्ता श्याम नारायण राम, पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था मुकेश कुमार व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

1443 श्रमिकों को लेकर मेंगलुरू से धनबाद पहुंची विशेष ट्रेन

Next Post

रांची में RT-PCR एप्प के जरिए हो रहा है ऑनलाइन डाटा कलेक्शन

Next Post
रांची में RT-PCR एप्प के जरिए हो रहा है ऑनलाइन डाटा कलेक्शन

रांची में RT-PCR एप्प के जरिए हो रहा है ऑनलाइन डाटा कलेक्शन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d