रांची: लॉकडाउन के पहले झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के विभिन्न जिलों से इलाज के लिए वेल्लोर गये मरीजों और उनके परिजनों को लेकर स्पेशल ट्रेन शनिवार को हटिया स्टेशन पहुंची.
हटिया स्टेशन पर ही सभी वापस लौटने वाले लोगों की मेडिकल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गयी थी और फिर उन्हें यात्री बस में बैठा कर विभिन्न जिलों के लिए रवाना कर दिया गया.

