रांची: दीपावली और छठ पूजा के बीच रांची से बिहार की यात्रा करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है. रेलवे बोर्ड ने रांची से पटना के बीच तीन पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का अप्रूवल गुरुवार को दे दिया है. ये ट्रेन 10 नवंबर से 10 दिसंबर तक डेली चलेंगी. इस संबंध में 30 अक्टूबर को पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर ने रेल मंत्रालय को प्रपोजल भेजा था जिसे मंजूरी दी गई है.
इन ट्रेनों को चलाने का मिला है अप्रूवल
रांची और पटना के बीच रांची-पटना, पाटली एक्सप्रेस, हटिया-इस्लामपुर और हटिया-पुर्णिया हाट ट्रेन चलाने की अनुमति मिली है. पूर्णिया हाट पटना होते हुए पूर्णिया तक जाएगी.

