प्रतिदिन सुबह 8 बजे से केंद्रों में शुरू होगा टीकाकरण
मेदिनीनगर:- कोविड-19 टीकाकरण को लेकर अप्रैल महीने में लगाए जाने वाले विशेष अभियान को लेकर आज उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी ने निर्देश जारी किया है. कोविड-19 टीकाकरण के विशेष अभियान के तहत जिले के सभी पंचायतों में कम से कम एक टीकाकरण केंद्र की व्यवस्था कर टीकाकरण कराने का लक्ष्य है. इस विशेष अभियान का उद्देश्य सुदूर क्षेत्र में निवास कर रहे सुयोग्य श्रेणी के नागरिकों को टीकाकरण का लाभ पहुंचाना है.
विशेष अभियान के तहत पहले चरण में दिनांक 17 एवं 18 अप्रैल , दूसरे चरण में 20 एवम 21 अप्रैल , तीसरे चरण में 23 एवम 24 अप्रैल , चौथा चरण 26 एवं 27 अप्रैल तथा पांचवा चरण 29 एवं 30 अप्रैल को सभी टीकाकरण केंद्रों में टीका दिया जाएगा. इसके अलावा उन्होंने 1 मई मजदूर दिवस के अवसर पर संगठित एवं असंगठित मजदूरों को टीका लगाने का निर्देश दिया है.

