रांची : होली के त्योहार को लेकर पुलिस मुख्यालय की ओर से सभी जिलों के वरीय पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षकों को पत्र लिखकर होली में विशेष सतर्कता बरने का आदेश जारी किया है. साथ ही अवैध शराब की खरीद-बिक्री पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश जारी किया गया है.

