BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विधानसभा चुनाव को लेकर विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू

by bnnbharat.com
September 7, 2019
in समाचार
विधानसभा चुनाव को लेकर विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू

Special voter list revision for assembly elections started

Share on FacebookShare on Twitter

ब्यूरो चीफ,

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले निर्वाचन आयोग की तरफ से विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान शुरू किया गया है. अभियान 17 सितंबर तक चलेगा. इस दरम्यान सभी बूथों (मतदान केंद्रों) पर 1.1.2019 को 18 वर्ष की आयु पूरा कर चुके युवक-युवतियां अपना वोटर आइडी केंद्र बनवाने का आवेदन दे सकते हैं. इसके अलावा मतदाता सूची से नाम हटवाने, मतदाता सूची में सुधार कराने की प्रक्रिया भी इन केंद्रों में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के जरिये की जायेगी. यह बातें शनिवार को राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे ने कहीं. पत्रकारों से बातचीत के क्रम में उन्होंने कहा कि 8 और 15 सितंबर को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान चलाया जायेगा. इसके लिए सभी जिला निर्वाची पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया जा चुका है. 27 सितंबर तक आवेदनों पर आपत्तियों का निराकरण किया जायेगा. 4 अक्तूबर को मतदाता सूची को लेकर सुपर चेकिंग की जायेगी. 12 अक्तूबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जायेगा. मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए फार्म-6 के साथ रंगीन फोटोग्राफ और उम्र सीमा से संबंधित प्रमाण पत्र देने होंगे. सभी तरह के फार्म निवार्चन आयोग की साइट पर उपलब्ध हैं.

30 सितंबर तक तबादला समाप्त कर दें

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि वैसे अधिकारी, जिनका पदस्थापन का 4 वर्ष पूरा हो गया है, उनका तबादला करने का निर्देश राज्य सरकार को दिया जा चुका है. 31.12.2019 तक तीन साल की अवधि पूरा करनेवाले पदाधिकारियों का तबादला अनिवार्य किया गया है. इस दरम्यान अपने गृह जिले में पदस्थापित सभी पदाधिकारियों का भी तबादला करने का निर्देश दिया गया है. तबादले की सूची में उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, निर्वाची पदाधिकारी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी (बीडीओ, सीओ), पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस उप महानिरीक्षक, कमांडेंट, थाने के जमादार, इंस्पेक्टर और अन्य शामिल हैं. 30 सितंबर तक राज्य सरकार को तबादले की सभी औपचारिकताएं पूरा करने को कहा गया है. मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में लगे कर्मियों के तबादले पर 12 अक्तूबर तक रोक रहेगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

UP में योगी को देखने के लिए मची भगदड़, 1 की मौत, 2 घायल

Next Post

विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सभी दलों ने बढ़ाई सक्रियता

Next Post
विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सभी दलों ने बढ़ाई सक्रियता

विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सभी दलों ने बढ़ाई सक्रियता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d