BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दाऊद की कोरोना से मौत की अटकलें जारी, आधिकारिक पुष्टि नहीं

by bnnbharat.com
June 6, 2020
in समाचार
दाऊद की कोरोना से मौत की अटकलें जारी, आधिकारिक पुष्टि नहीं
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: पाकिस्तान में छिपे अंडरवर्ल्‍ड डॉन दाऊद इब्राहिम के कोरोना वायरस से मौत की अटकलें हैं. हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है.

बता दें कि शुक्रवार को इंटेलिजेंस एजेंसियों के हवाले से रिपोर्ट आई थी कि दाऊद और उसकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, दाऊद और उसकी पत्नी को कराची के आर्मी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है. दाऊद के पर्सनल स्टॉफ और गार्ड्स को भी क्वारंटीन किया गया है.

हालांकि, दाऊद इब्राहिम के कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट्स को उसके भाई अनीस इब्राहिम ने खारिज कर दिया है. अनीस ने दावा किया कि भाई समेत परिवार के सभी सदस्य स्वस्थ हैं और कोई भी अस्पताल में भर्ती नहीं है. बता दें कि अनीस इब्राहिम ही दाऊद के डी-कंपनी को चलाता है.

समाचार एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, दाऊद के भाई अनीस इब्राहिम ने एक अज्ञात जगह से फोन पर बताया कि दाऊद के परिवार के सभी सदस्य ठीक हैं. उनके परिवार में किसी को भी कोरोना वायरस का संक्रमण नहीं हुआ है. अनीस यूएई के लग्जरी होटल और पाकिस्तान में बड़े कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट के अलावा ट्रांसपोर्ट का बिजनेस भी चला रहा है.

बता दें कि दाऊद इब्राहिम 1993 में हुए मुंबई बम धमाकों का मास्टरमाइंड था. इस आतंकी घटना में 13 बम धमाके हुए थे जिसमें 350 लोगों की मौत हुई थी और 1200 से ज्यादा लोग घायल हुए थे. 2003 में भारत सरकार ने अमेरिका से मिलकर दाऊद को ग्लोबल टेररिस्ट(वैश्विक आतंकवादी) घोषित करा दिया था.

भारतीय खुफिया एजेंसियों के डर से उसने पाकिस्तान में शरण ले रखी है. जहां कराची में पाकिस्तान आर्मी और आईएसआई उसकी सुरक्षा में तैनात है. भारत के कई बार सबूत पेश किए जाने के बाद भी पाकिस्तान ने हमेशा उसके अपने यहां होने से इनकार किया है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

21 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा

Next Post

अस्पतालों में कालाबाजारी नहीं करेंगे बर्दाश्त: CM केजरीवाल

Next Post
अस्पतालों में कालाबाजारी नहीं करेंगे बर्दाश्त: CM केजरीवाल

अस्पतालों में कालाबाजारी नहीं करेंगे बर्दाश्त: CM केजरीवाल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d