रांची: महात्मा गांधी की 151 वीं जयंती के अवसर पर रांची वीमेंस कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई एक, दो और तीन ने मिलकर एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया. जिसका विषय रहा “महात्मा गांधी के स्वच्छता संबंधित विचार “. कार्यक्रम में विषय प्रवेश तथा स्वागत वक्तव्य डॉ कुमारी उर्वशी ने दिया. कार्यक्रम का संचालन डॉ. गीता सिंह ने किया. धन्यवाद ज्ञापन डॉ सुरभि श्रीवास्तव द्वारा किया गया .
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. आरती मोदक ने की. भाषण प्रतियोगिता में विभिन्न विषयों की छात्राओं ने भाग लिया जिनमें अंजली मिश्रा ,सुरुचि कुमारी, दिव्या कुमारी, रेशमा कुमारी ,सुषमा कच्छप, बबीता कुमारी, मीना कुमारी ,आकांक्षा कन्ठ ,दीक्षित कुमारी, खुशबू कुमारी ख़ुशी कुमारी दीक्षा कुमारी, आस्था मुकुल, लक्ष्मी कुमारी, स्वाति कुमारी ,प्रियंका कुमारी ,कंचन कुमारी, साक्षी कुमारी, गुल्आफशा परवीन ,शिल्पी सुमन साहु ,स्नेहा कुमारी,निकिता प्रिया की सहभागिता सराहनीय रही. कार्यक्रम में इनके विचारों ने यह प्रमाणित किया कि आज की पीढी अपने राष्ट्रपिता से महत्वपूर्ण जुड़ाव महसूस करती है. आज केे इस शुभ अवसर पर दिव्या कुमारी ने गांधी जी के प्रिय भजन को गाया. अंजली मिश्रा ,सुरुचि कुमारी, दिव्या कुमारी ने गांधी जी के हस्तनिर्मित चित्र भी प्रस्तुत किया.
देश भर में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राजघाट पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी. बापू स्वच्छता को सर्वोपरि मानते थे और यही वजह है कि उनके नाम पर पीएम मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की. गांवों की स्वच्छता के संदर्भ में सार्वजनिक रूप से गांधी जी ने पहला भाषण 14 फरवरी 1916 को मिशनरी सम्मेलन के दौरान दिया था. आज अगर स्वच्छता अभियान की सफलता सुनिश्चित करनी है, तो गांधी जी के इन विचारों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए. यह जानकारी डॉ कुमारी उर्वशी ने दी.

