BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पीजीएमएस से जुड़े शिकायतों के निष्पादन व सुसुप्त एवं डुप्लिकेट राशन कार्डों के विलोपन कार्य में लायें तेजीः उपायुक्त

कृषि सहकारिता एवं आपूर्ति संबंधी समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

by bnnbharat.com
August 25, 2020
in समाचार
कोरोना जंग में अपनी भागीदारी के साथ संवेदनशीलता का दें परिचयः उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter

Deogharउपायुक्त कमलेश्वर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में कृषि, सहकारिता एवं आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित किया गया. इस दौरान उपायुक्त द्वारा धान अधिप्राप्ति 2019-20, उठाव एवं वितरण, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत चावल एवं चना वितरण, आधार सीडिंग, अन्नपूर्णा योजना एवं सुसुप्त तथा डुप्लीकेट राशनकार्ड के विलोपन से जुड़े विभिन्न कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया गया.
बैठक के क्रम में उपायुक्त कमलेश्वर प्रसाद सिंह द्वारा पैक्स में धान देने से लेकर मिल में जाने एवं डोर स्टेप डिलीवरी के माध्यम से प्रखण्ड स्थित गोदामो तक पहुचने एवं उसके उपरांत खाद्यान्नों के वितरण से जुड़ी विस्तृत समीक्षा करते हुए जिला तथा प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी को निदेशित किया कि जिले लक्ष्य के अनुरूप ससमय सारे खाद्यान्नों का वितरण पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित करें. साथ हीं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत प्रति कार्ड 1 किलो चना एवं प्रति सदस्य 5 किलो चावल वितरण के चल रहे कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया कि 31 अगस्त तक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का चावल उठाव सुनिश्चित करते हुए वितरण करें. इसके अलावे अन्नपूर्णा योजना के तहत प्रखण्ड के सभी गोदामो में चावल का पहुँचाना एवं लाभुकों के बीच चावल वितरण के कार्यों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने सभी प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी को निदेशित किया कि पूर्ण पारदर्शिता के साथ उचित लाभुकों को योजना का लाभ मिले इसका विशेष रूप से ध्यान रखें.
समीक्षा के क्रम में उपायुक्त उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया कि वैसे राशन कार्ड जिनका उपयोग विगत 6 माह से नही किया गया है तो सुसुप्त कार्ड मानकर उनका विलोपन करें. इस दौरान उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गई कि देवघर जिला अंतर्गत कुल 1299 सुषुप्त राशन कार्डधारियों की पहचान की गई है जिनमे से 1287 सुषुप्त राशन कार्डधारियों की जांच की गई है एवं उनमें से 756 राशन कार्ड को निरस्त किया गया है. इसके अलावा बैठक के दौरान राशन कार्ड से प्रत्येक सदस्यों का आधार नंबर सीडिंग किये जाने के कार्यो की समीक्षा करते हुए उपायुक्त द्वारा जानकारी दी कि 90 प्रतिशत से अधिक राशन कार्ड के साथ आधार नंबर का सीडिंग किया जा चुका है. साथ हीं शतप्रतिशत सीडिंग का कार्य पूर्ण करने को लेकर कार्य में तेजी लाने का निदेश संबंधित अधिकारियों को दिया.
बैठक में उपरोक्त के अलावे प्रभारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी परमेश्वर मुंडा, जिला सहकारिता पदाधिकारी एवं सभी प्रखण्डों के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी आदि उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना शुरू करने से संबंधित प्रस्ताव को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी मंजूरी

Next Post

जिले में आज कोरोना वायरस से संक्रमित 17 मरीज मिले

Next Post
Corona Update Jharkhand: झारखंड में 229 नये मरीज मिले, संख्या बढ़कर 4805 हुई

जिले में आज कोरोना वायरस से संक्रमित 17 मरीज मिले

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d