BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बाबूओं की कमी से धीमी पड़ी फाइलों की रफ्तार

by bnnbharat.com
June 13, 2020
in समाचार
बाबूओं की कमी से धीमी पड़ी फाइलों की रफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter
  • झारखंड मंत्रालय में सैकड़ों पद हैं खाली

  • आईएएस से लेकर एसओ तक की कमी

रांचीः झारखंड मंत्रालय में बाबूओं की कमी से फाइलों की रफ्तार धीमी पड़ गयी है. अत्यधिक बोझ के कारण फाइलों का मूवमेंट रूक सा गया है. हालात के कारण मंत्रालय का कैडर मैनेजमेंट भी चरमरा सा गया है.

सेक्शन ऑफि‍सर के पदों के खाली होने से यह स्थिति हो गई है. नई नियुक्ति भी नहीं हो रही है. राज्य में आईएएस से लेकर एसओ तक की कमी है.

एसओ के 600 पद हैं खाली

झारखंड मंत्रालय सहित विभिन्न विभाग और आयोग में सेक्शन ऑफिसर के 657 पद स्वीकृत हैं. इसमें से 600 पद खाली पड़े हैं. यानी स्वीकृत पद के विरुद्ध महज 57 एसओ ही कार्यरत हैं.

प्रोजेक्ट भवन, नेपाल हाउस, सीएम सचिवालय, महाधिवक्ता कार्यालय, राज्य निर्वाचन आयोग, झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग, खाद्य सुरक्षा आयोग, पांचों कमिश्नरी सहित अन्य सेक्शन को मिलाकर 657 सेक्शन हैं.

सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के भी 605 पद रिक्त

झारखंड सचिवालय सेवा के सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के भी 605 पद रिक्त हैं. सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के 1313 पद स्वीकृत हैं. इसमें 708 सहायक प्रशाखा पदाधिकारी ही कार्यरत हैं. इसी तरह से अवर सचिव के स्वीकृत 328 पदों में से 58 पद रिक्त हैं.

उपसचिव के 54 स्वीकृत पदों में से 10 पद और संयुक्त सचिव के 23 स्वीकृत पदों के 10 पद रिक्त हैं. बीते सात साल बाद भी सहायक प्रशाखा पदाधिकारियों का प्रशाखा पदाधिकारी के पद पर प्रमोशन नहीं हो पाया है.

राज्य प्रशासनिक सेवा के 305 पद रिक्त

राज्य प्रशासिनक सेवा के भी 305 पद रिक्त हैं. इसमें अवर सचिव के 138, उप सचिव के 153, संयुक्त सचिव के 04, अपर सचिव के 01 और विशेष सचिव के 09 पद रिक्त हैं. इसके पीछे मुख्य वजह यह भी है कि जेपीएससी द्वारा ली गई परीक्षा में देरी हो रही है.

राज्य गठन से लेकर अब तक जेपीएससी सिर्फ छह परीक्षा ही ले पाया है. छठी जेपीएससी की प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं हो पाई है. परिणाम आने पर हंगामा मचा हुआ है.

आईएएस कैडर में 49 पद रिक्त

आईएएस कैडर में 49 पद रिक्त हैं. कुल स्वीकृत पदों की संख्या 205 है, जिसमें 156 अफसर ही कार्यरत हैं. इसके अलावा कई आईएएस प्रतिनियुक्ति पर हैं. ऐसे में एक 45 अफसरों के पास एक से अधिक प्रभार है. इसमें सीएस रैंक के लेकर डीसी रैंक तक के अफसर भी शामिल हैं, जिनके पास एक के अधिक प्रभार है.

सचिवालय सेवा में कितने पद खाली-

पद स्वीकृत पदों की संख्या रिक्त पदों की संख्या
सहायक प्रशाखा पदाधिकारी 1313 605
प्रशाखा पदाधिकारी 657 600
अवर सचिव 328 58
उपसचिव 54 10
संयुक्त सचिव 23 10

राज्य सेवा में कितने पद हैं रिक्त-

पद स्वीकृत पदों की संख्या रिक्त पदों की संख्या
अवर सचिव 292 138
उपसचिव 236 153
संयुक्त सचिव 120 04
अपर सचिव 15 01
विशेष सचिव 10 09

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

खूब मेहनत से पढ़ो, बड़ा आदमी बनो: CM योगी

Next Post

मास्क सैनिटाइजर का वितरण किया, सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी

Next Post
मास्क सैनिटाइजर का वितरण किया, सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी

मास्क सैनिटाइजर का वितरण किया, सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d