BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

स्पाइसजेट नहीं बेच पाएगी 899 रुपये के सेल वाले सस्ते टिकट

by bnnbharat.com
August 4, 2020
in Uncategorized
स्पाइसजेट नहीं बेच पाएगी 899 रुपये के सेल वाले सस्ते टिकट
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने प्राइवेट एयरलाइंस स्पाइसजेट की सोमवार से शुरू की गई उसकी पांच दिन की टिकट सेल रोकने के निर्देश दिए हैं. इसकी वजह देश में घरेलू उड़ानों को 25 मई के बाद फिर से शुरू किए जाने के बाद से सरकार का हवाई यात्रा किराये पर सीमा तय करना है.

स्पाइसजेट ने कल की थी सेल की घोषणा

स्पाइसजेट ने सोमवार की सुबह एक प्रेस रिलीज में पांच दिन की ‘एक पर एक टिकट मुफ्त’ सेल घोषणा की थी. इसके तहत कंपनी ने एकतरफा घरेलू यात्रा के लिए 899 रुपये के न्यूनतम आधार किराये पर टिकट की पेशकश की है. इस टिकट पर टैक्स अलग से देना था. रिलीज के मुताबिक सेल के दौरान टिकट खरीदने वाले ग्राहकों को अधिकतम 2000 रुपये मूल्य का एक प्रोत्साहन कूपन मिलेगा. इसका उपयोग वे भविष्य की यात्राओं में कर सकेंगे.

डीजीसीए ने दिलाया स्पाइसजेट को याद

डीजीसीए ने सोमवार दोपहर को सरकार के किराये सीमा तय करने के आदेश पर ध्यान दिलाते हुए स्पाइसजेट को उसकी सेल रोकने के निर्देश दिए. सरकार ने अपने आदेश में सबसे कम दूरी की उड़ाने के लिए न्यूनतम 2,000 रुपये का किराया तय किया है.

स्पाइसजेट ने क्या कहा

इस बारे में स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा कि हम पहले ही डीजीसीए के दिर्शानिर्देशों का पालन कर रहे हैं. हालांकि कंपनी की 899 रुपये टिकट वाली सेल के जरिए डीजीसीए के निर्देशों का उल्लंघन हो रहा है

सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने तय किए थे न्यूनतम किराए

नागर विमानन मंत्रालय ने देश में 25 मई से हवाई यात्रा को शुरू करने से पहले 21 मई को एयरलाइंस के लिए घरेलू हवाई यात्रा किराये की सीमा तय करने का आदेश जारी किया था. इसके लिए सात श्रेणियां बनायी गयी थी. किराया सीमित रखने की समयसीमा पहले 24 अगस्त तक तय की गयी थी जिसे बाद में बढ़ाकर 24 नवंबर कर दिया गया. इसके तहत पहली श्रेणी में 40 मिनट या उससे कम समय की उड़ानों को रखा गया. इसके लिए न्यूनतम किराया 2,000 रुपये और अधिकतम 6,000 रुपये तय किया गया.

सभी कैटेगरी के तहत न्यूनतम किराए का स्लैब

इसी तरह 40 से 60 मिनट की उड़ान के लिए 2,500-7,500 रुपये, 60-90 मिनट के लिए 3,000-9,000 रुपये, 90-120 मिनट के लिए 3,500 रुपये-10,000 रुपये, 120-150 मिनट के लिए 4,500-13,000 रुपये, 150-180 मिनट के लिए 5,500-15,700 रुपये और 180-210 मिनट की उड़ान के लिए 6,500 से 18,600 रुपये की सीमा तय की गयी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लापता प्रेमी युगल का शव डैम से बरामद

Next Post

राम मंदिर भूमि पूजन: ट्रस्ट ने कार्यक्रम में 175 प्रतिष्ठित अतिथियों को दिया निमंत्रण

Next Post
राम मंदिर भूमि पूजन: ट्रस्ट ने कार्यक्रम में 175 प्रतिष्ठित अतिथियों को दिया निमंत्रण

राम मंदिर भूमि पूजन: ट्रस्ट ने कार्यक्रम में 175 प्रतिष्ठित अतिथियों को दिया निमंत्रण

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d