BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

होली पर स्पाइसजेट शुरू करेगी 66 नई फ्लाइट्स

by bnnbharat.com
March 13, 2021
in समाचार
होली पर स्पाइसजेट शुरू करेगी 66 नई फ्लाइट्स
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली. होली पर घर जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है. बजट एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट (SpiceJet) ने शनिवार को अपने घरेलू नेटवर्क में विस्तार की घोषणा की. कंपनी इसी माह 28 मार्च में नई सीधी उड़ानें शुरू करने जा रही है. स्पाइसजेट ने कहा कि वह 28 मार्च को अपने घरेलू नेटवर्क में कई रूट्स पर अतिरिक्त सेवाओं सहित 66 नई उड़ानें जोड़ेगी. बता दें कि 29 मार्च को होली का त्योहार है, ऐसे में बड़ी संख्या में घर जाने वालों को राहत मिलेगी.

बोइंग 737 (Boeing 737s)और क्षेत्रीय जेट बॉम्बार्डियर Q400 (regional jet Bombardier Q400s)के साथ संचालित होने वाली इन नई उड़ानों का उद्देश्य मेट्रो और गैर-मेट्रो शहरों के बीच कनेक्टिविटी को बढ़ाने के उद्देश्य से है. स्पाइसजेट की चीफ कार्मशियल आॅफिसर (Chief Commercial Officer) शिल्पा भाटिया ने कहा कि कंपनी घरेलू रूट्स का और विस्तार कर रही है और इस समर शेड्यूल की शुरुआत के लिए स्पाइजेट के नेटवर्क में 66 नई उड़ानें जोड़ने का फैसला किया है. शिल्पा कहती हैं कि देश के सबसे बड़े क्षेत्रीय ऑपरेटर के रूप में नई उड़ानें रिजनल कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए कंपनी प्रतिबद्ध हैं.

एयरलाइन ने अपने बयान में कहा की छोटे शहरों से यात्रा की डिमांड काफी बढ़ी है. शुरुआत में स्पाइसजेट द्वारा UDAN योजना के तहत कुछ नए फ्लाइट्स जुड़े थे जिसे काफी अच्छा रिस्पांस मिला. बता दें कि एयरलाइन ने दरभंगा, दुर्गापुर, झारसुगुड़ा, ग्वालियर और नासिक को कुछ प्रमुख मेट्रो शहरों के साथ जोड़ने वाली नई उड़ानें शुरू की हैं. एयरलाइन ने अहमदाबाद-दरभंगा-अहमदाबाद, हैदराबाद-दरभंगा-हैदराबाद, पुणे-दरभंगा-पुणे और कोलकाता-दरभंगा-कोलकाता के लिए नई फ्लाइ्स शुरू करेगी. इससे पहले कंपनी ने दरभंगा से मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु से जोड़ा था. इसी तरह, दुर्गापुर अब पुणे से जुड़ जाएगा. झारसुगुड़ा अब दिल्ली, हैदराबाद और कोलकाता के अलावा चेन्नई से जुड़ेगा. जबकि ग्वालियर जो कि पहले हैदराबाद, जम्मू, बेंगलुरु, कोलकाता, अहमदाबाद और दिल्ली से जुड़ा था, अब पुणे के साथ भी जुड़ेगा. नासिक को दिल्ली, हैदराबाद और बेंगलुरु से जोड़ने के बाद स्पाइसजेट अब कोलकाता के साथ भी इस शहर को जोड़ेगी.एयरलाइन ने कहा कि सबसे पहले पुणे को दरभंगा, दुर्गापुर, ग्वालियर, जबलपुर और वाराणसी से जोड़ा जाएगा.

स्पाइसजेट ने कहा कि वह श्रीनगर को अहमदाबाद, बेंगलुरु और कोलकाता से जोड़ने वाली कई नई उड़ानें भी शुरू करेगी. इसके अलावा, एयरलाइन ने मुंबई-लेह, लेह-श्रीनगर, श्रीनगर-मुंबई, हैदराबाद-मुंबई, मुंबई-हैदराबाद, मुंबई-सूरत, सूरत-मुंबई, कोच्चि-पुणे, पुणे-कोच्चि, पर नई नॉन-स्टॉप डेली उड़ानें भी शुरू की हैं.जबलपुर-पुणे और पुणे-जबलपुर रूट पर भी उड़ाने शुरू होगी.

इसके अलावा एयरलाइन दिल्ली-गोरखपुर (2ndfrequency), मुंबई-राजकोट (2ndfrequency), चेन्नई-मदुरै (2ndfrequency), मुंबई-जयपुर (2ndfrequency), बेंगलुरु-गोवा (2ndfrequency), मुंबई-श्रीनगर (श्रीनगर) पर अतिरिक्त फ्रिक्वेंसी के साथ अपने संचालन को बढ़ाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चुनाव आयोग अब स्वतंत्र संस्था नहीं, मोदी-शाह के नियंत्रण में 8 चरणों में बंगाल चुनाव कराने का फैसला: यशवंत सिन्हा

Next Post

कार के दरवाजे से लगी ममता के पैर में चोट, हमले का जिक्र नही

Next Post
कार के दरवाजे से लगी ममता के पैर में चोट, हमले का जिक्र नही

कार के दरवाजे से लगी ममता के पैर में चोट, हमले का जिक्र नही

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d