रांची: लॉक डाउन ने लोगों की जीवनशैली ही बदल दी है. इस लॉकडाउन ने लोगों का एक तरह से नया मेकओवर कर दिया है. खासकर युवाओं में. लोगों के प्रति संवेदनशील की भावना जाग गई. सेवा भावना भी दिख रही है. युवाओं का एक बड़ा तबका आध्यात्म से जुड़ गया है. योग को भी अपने जीवन का अहम हिस्सा मान रहे हैं. इस लॉक डाउन में ऑनलाइन गतिविधि भी जबरदस्त तरीके से उभरकर सामने आई है. चाहे वो पढाई का हो या मार्केटिंग का. चाहे व्यायाम का फिर पकवान का. लॉक डाउन ने मानो घर बैठे लोगों की जीवनशैली को और निखार दिया है.
लोग घर बैठे ऑनलाइन गतिविधियों में हिस्सा लेते दिख रहे हैं. वहीं, महिलाएं अपनी रेसेपी को ऑनलाइन डिस्प्ले करती दिख रहीं हैं.
ऑन लाइन रेसेपी बनाना सीख रही हैं महिलाएं
इस लॉक डाउन ने मानो महिलाओं के लिये लॉटरी निकाल दी हो. महिलाएं घण्टो बैठ कर ऑनलाइन रेसेपी बनाना सीख रहीं हैं. उसे बनाकर अपने परिवार को परोस रही है.
ऑनलाइन जिम का क्रेज़ भी बढ़ा
लॉक डाउन में ऑनलाइन जिम का भी क्रेज़ बढ़ा है. युवा घर पर ही जिम की सुविधा ले रहे हैं. इसके लिए वे जिम ट्रेनर से फेसबुक लाइव और वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग से जुड़ रहे हैं. लोग रोज सुबह और शाम एक-एक घण्टे ट्रेनर के निर्देशन में व्यायाम कर रहे हैं.
पौधों के बीच अपना समय बिता रहे हैं
लॉक डाउन में रह रहे लोगों ने पेड़-पौधों को भी दोस्ती का एक नया जरिया बना लिया है. लोग पौधों के साथ घण्टो समय बिता रहे हैं. बड़ों को देख बच्चों के अंदर भी पेड़ पौधों के प्रति लगाव दिख रहा है.
ऑनलाइन गेम्स बन रहे हैं अकेलेपन का साथी
इस लॉक डाउन में ऑनलाइन गेम्स भी लोगों के अकेलेपन को दूर करने में काफी सहायक सिद्ध हो रहा है. लोग घर बैठे गेम्स विथ कैश का आनंद लेते नज़र आ रहे हैं. चाहे वो रम्मी हो या कैरम, हर जगह अपना भाग्य आजमा रहे हैं. ऑन लाइन प्रतियोगिता में भी हिस्सा ले रहे हैं. उनका समय कैसे बीत रहा है उन्हें पता ही नहीं चल रहा.
ऑनलाइन क्लासेस भी कराई जा रही है
बच्चों की पढ़ाई में ब्रेक न लगे इसको लेकर कई स्कूलों और कॉलेजों में ऑनलाइन क्लासेस भी शुरू कर दी गई हैं. जिसका फायदा बच्चों को मिल रहा है. ऑनलाइन क्लासेस के लिए समय भी निर्धारित की गई है. कॉलेजों में ऑनलाइन लेक्चर की भी व्यवस्था की गई है. वहीं, बच्चों को ऑनलाइन व्हाट्सएप्प और यूट्यूब के जरिये क्लासेस करवायी जा रही है.

