BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, सार्वजनिक जगहों पर थूक फेंकने से बढ़ता है कोरोना के संक्रमण का खतरा

by bnnbharat.com
April 5, 2020
in समाचार
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, सार्वजनिक जगहों पर थूक फेंकने से बढ़ता है कोरोना के संक्रमण का खतरा

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, सार्वजनिक जगहों पर थूक फेंकने से बढ़ता है कोरोना के संक्रमण का खतरा

Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: देश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों से सार्वजनिक जगहों पर थूकने से परहेज करने की सलाह दी है. स्वास्थ्य विभाग मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा है कि सार्वजनिक जगहों पर थूक फेंकने से संक्रमण का खतरा बढ़ता है.

उन्होंने बताया कि संक्रमण को रोकने के लिये भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान संस्थान (आईसीएमआर) ने परामर्श जारी कर लोगों से सार्वजनिक स्थलों पर नहीं थूकने, धूम्रपान करने से बचने और गुटखा आदि तंबाकू पदार्थों का सेवन करने से बचने को कहा है. आईसीएमआर ने कहा है कि सार्वजनिक स्थलों पर थूकने से कोरोना के संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है.

आपको बता दें कि हाल में थूक फेंकने वाली काफी घटना सामने निकलकर आई थी. इनमें से कुछ तबलीगी जमात से जुड़े लोगों की भी थी. दिल्ली में क्वारंटाइन में रखे गए जमात के लोगों पर डॉक्टरों पर थूकने की बात सामने आई थी.

दिल्ली पुलिस कोरोना को लेकर किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है. ऐसा ही एक मामला साउथ दिल्ली में सामने आया था. एक शख्स ने मणिपुर महिला पर थूककर उसे कोरोना कहा था. पुलिस ने आरोपी शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया किया था.

दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित मरकज की दो दिन चली सफाई के बाद अब पूरे इलाके को सैनेटाइज कर दिया गया है. दक्षिणी दिल्ली नगर नगम के डीएचओ डॉ. विवेकानंद भगत के नेतृत्व में कर्मचारियों ने मरकज में दो दिन लगातार छह-छह घंटे सफाई की है, तब जाकर वहां सैनेटाजेशन और सफाई हो पाई है.

निगम कर्मचारियों ने बताया कि मरकज में बहुत गंदगी फैली हुई थी. सफाई कर्मचारियों का कहना है कि कम जगह में ज्यादा लोगों के रुकने का इंतजाम करने के चलते यहां भयंकर गंदगी फैली थी.

दिल्ली पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 509 के तहत मामला दर्ज किया. आरोपी ने उत्तरी दिल्ली के विजय नगर इलाके में एक मणिपुरी महिला पर थूक कर उसे “कोरोना” कहा था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

CYAM ने छेड़ा नया मुहिम, “भूख से नहीं होगी मौत”

Next Post

घनी आबादी के बीच हज हाउस को न बनाएं क्वारंटाइन सेंटर: आदित्य साहू

Next Post
घनी आबादी के बीच हज हाउस को न बनाएं क्वारंटाइन सेंटर: आदित्य साहू

घनी आबादी के बीच हज हाउस को न बनाएं क्वारंटाइन सेंटर: आदित्य साहू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d