मुकेश कुमार शर्मा,
गोड्डा: जिला बाल संरक्षण इकाई, गोड्डा में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर अनुमोदन समिति की बैठक आयोजित हुई.
बैठक में बाल कल्याण समिति के विनय कुमार चौधरी, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी रितेश कुमार, संरक्षण अधिकारी गैर संस्थागत ओम प्रकाश, विशेष दत्तक ग्रहण संस्था देवघर के विनय पांडे एवं साथी संस्था के नीरज कुमार ने भाग लिया.
बैठक में जिले के विभिन्न अभिभावकों से प्राप्त आवेदनों पर विचार करते हुए कुल 4 बालक बालिकाओं को इस योजना का लाभ देने हेतु चयनित किया गया, साथ ही ग्राम- नूनबट्टा एवं बूढीकुरा के दो अलग-अलग परिवारों के आवेदन पर भी विचार किया गया.
आवेदन में आवश्यक कागजात संलग्न नहीं होने के कारण जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी रितेश कुमार द्वारा ओमप्रकाश को अगली मासिक बैठक में कागजात उपलब्ध कराने कहा गया.
ज्ञात हो कि जिला अंतर्गत ऐसे अनाथ बच्चे जो जोखिम अथवा कठिन परिस्थितियों में रह रहे हों उनके आर्थिक मदद हेतु सरकार के द्वारा स्पॉन्सरशिप एवं फास्टर केयर योजना चलाया गया है एवं ऐसे बालक बालिकाओं को शिक्षित करने एवं आर्थिक रूप से सुदृढ़ीकरण हेतु इस योजना का लाभ दिया जाना है.

