खूंटी: जिला बाल संरक्षण ईकाई के कार्यालय में जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एंड फोस्टर केअर अप्रूवल कमिटी की बैठक की गई. संरक्षण पदाधिकारी गैर संस्थागत देखरेख शिवाजी प्रसाद द्वारा बताया गया कि जिले के 36 बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना से जोड़ दिया गया है. बताया गया कि प्रथम चरण में जोड़े गए 9 बच्चों को स्पॉन्सरशिप के तहत दिए जाने वाले आर्थिक मदद प्रतिमाह दो हजार रुपये की द्वितीय क़िस्त दिया जाना है. साथ ही चार बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना से जोड़ने के लिए सिनी एवं चाइल्ड लाइन के द्वारा आवेदन प्रस्तुत किया गया.
जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी सह अध्यक्ष स्पॉन्सरशिप एंड फॉस्टर् केअर अप्रूवल कमिटी के अल्ताफ खान द्वारा निर्देश दिया गया कि 9 बच्चों को अगली क़िस्त दिए जाने की अग्रतर कार्रवाई सात दिनों के अंदर करें. चार बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना से जोड़ने के लिए नियमानुसार आवश्यक दस्तावेज बाल कल्याण समिति के समक्ष जमा करें.
स्पॉन्सरशिप योजना से जोड़े गए 36 बच्चो का अनुवर्तन प्रतिवेदन प्रत्येक माह जमा करना सुनिश्चित करेंगे. इस दौरान स्पॉन्सरशिप योजना से जोड़े गए बच्चों का MIS बनाने पर चर्चा की गई. बाल कल्याण समिति के मेंबर बैधनाथ ने स्पॉन्सरशिप एंड फॉस्टर् केअर योजना को सफल बनाने के लिए जुवेनाइल फण्ड के लिए अलग से बैंक खाता खोलने का प्रस्ताव रखा.
बैठक में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष बिरेश्वर बिंदिया, सदस्य बसंती मुंडा, रश्मि कुमारी, चाइल्ड लाइन के केंद्र समन्वयक शाहजहाँ खान, सिनी के साकेत, एमिल, लक्ष्मी, सहयोग विलेज से जसविंदर, रामसुरेश राय, जिला बाल संरक्षण इकाई की सरोजिनी, प्रेमवती सहित अन्य उपस्थित थे.

