BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ISRO के हौसले को खेल जगत ने किया सलाम

by bnnbharat.com
September 7, 2019
in समाचार
ISRO के हौसले को खेल जगत ने किया सलाम

Sports World salutes the spirit of ISRO

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : खेल जगत ने लैंडर विक्रम से सम्पर्क टूटने के बावजूद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के चंद्रमा की ओर बढ़ने के प्रयास के जज्बे को सलाम किया है. पूर्व सलामी बल्लेबाज और सांसद गौतम गंभीर ने ट्विटर पर लिखा, “ये तब ही एक नाकामयाबी होगी, यदि हम इससे सीखे नहीं. हम मजबूती से वापसी करेंगे. मैं इसरो की टीम के जज्बे को सलाम करता हूं, जिन्होंने करोड़ों भारतीयों की उम्मीदों को एक किया है, अभी उनका सर्वश्रेष्ठ आना बाकी है.”

वीरेंदर सहवाग ने लिखा, “ख्वाब अधूरा रहा पर हौसले जिंदा हैं, इसरो वो है, जहां मुश्किलें शर्मिदा हैं. हम होंगे कामयाब.”

शिखर धवन ने कहा, “टीम इसरो, आपकी कड़ी मेहनत के लिए हमें आप पर गर्व है. आप हारे नहीं हैं, हमें और करीब ले गए हैं. इस उम्मीद को जिंदा रखें.”

महिला पहलवान गीता फोगाट ने लिखा, “लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती, पूरे भारत वर्ष को इसरो पर गर्व है.”

स्टार पहलवान योगेश्वर दत्त ने लिखा, “हमें गर्व है और अपने वैज्ञानिकों पर यकीन है कि अगले प्रयास में सफलता जरूर मिलेगी. जय हिंद, जय भारत.”

सफलता के अत्यंत करीब जाकर शनिवार को चंद्रयान 2 के अंतिम चरण में लैंडर विक्रम चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर अपने निर्धारित लैंडिंग स्थान से केवल 2.1 किलोमीटर की ऊंचाफ पर था, तभी उसका संपर्क टूट गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सोरेन परिवार ने 1 दिन में कराई 16 जमीनों की रजिस्ट्री

Next Post

रांची में आयु कमल सखी सम्मान में सीएम को दी जायेगी 20000 राखियां

Next Post
रांची में आयु कमल सखी सम्मान में सीएम को दी जायेगी 20000 राखियां

रांची में आयु कमल सखी सम्मान में सीएम को दी जायेगी 20000 राखियां

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d