BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड में खूंटी व साहेबगंज को छोड़कर 22 जिलों में कोरोना संक्रमण का फैलाव

by bnnbharat.com
May 25, 2020
in समाचार
झारखंड में खूंटी व साहेबगंज को छोड़कर 22 जिलों में कोरोना संक्रमण का फैलाव
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड में खूंटी और साहेबगंज जिले को छोड़कर 22 जिलों में कोरोना संक्रमण का फैलाव हो चुका है. रविवार की देर शाम तक ग्रीन जोन में रहने वाला पाकुड़ जिला भी कोरोना की जद में आ गया है.

जिले में चार कोरोना संक्रमित पाये गए है, जिन्हें जिला प्रशासन ने कल देर रात लिट्टीपाड़ा प्रखंड के आसनबनी स्थित रिंची अस्पताल में बनाये गये कोविड 19 यूनिट भर्त्ती कराया गया है.

जिले के उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने बताया कि चार कोरोना पॉजिटिव मरीज में पति-पत्नी और एक बच्चे के अलावा एक पड़ोसी भी शामिल है.

बताया गया है कि चार दिन पहले गुजरात के सूरत से गोड्डा लौटा एक प्रवासी मजदूर पाकुड़ स्थित अपने ससुराल पहुंचा था. दो दिन वह अपने ससुराल में रहने के साथ कई लोगो के संपर्क में आया.

बाद में उसके ससुराल के निकट के ही लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. जिसके बाद प्रवासी मजदूर समेत आधा दर्जन लोगों के सैंपल को जांच के लिए भेजा गया और चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली.

इधर, झारखंड में पिछले 24 घंटे में 27 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं. इनमें से चार हजारीबाग, चार पूर्वी सिंहभूम, चार पाकुड़, तीन धनबाद, तीन पश्चिमी सिंहभूम, तीन गढ़वा, तीन रामगढ़ और दो कोडरमा के मरीज शामिल शामिल है.

जबकि रांची के बुंडू से एक महिला भी संक्रमित मिली है. इसके साथ ही राज्य में अब तक कोरोना संक्रमित 377 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है. जबकि 148 मरीज स्वस्थ हो चुके है और राज्य में अब कोरोना के 225 एक्टिव केस रह गये है.

रिम्स में कल 788 संदिग्धों के सैंपल की जांच की गयी, इनमें से दस लोगों में कोरोना की पुष्टि की गयी. शेष 17 संक्रमितों की पुष्टि राज्य के अन्य जांच केंद्रों में हुई. ग्रीन जोन पाकुड़ जिले में भी चार संक्रमित मिले है. इसके साथ ही खूंटी और साहेबगंज छोड़ कर राज्य के 22 जिलों में कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रामगढ़ से मिला कोरोना पॉजिटिव, संख्या बढ़कर 378

Next Post

दो किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

Next Post
दो किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

दो किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d