कानपुर: समाजवादी पार्टी के अधिवक्ता सभा कानपुर देहात के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र यादव का मैथा तहसील पहुंचने पर मंगलवार को अधिवक्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया.
सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष ने कहा कि अधिवक्ताओं की समस्याओं को शासन तक मुखरता से पहुंचाया जाएगा.
साथ ही वादकारियों कार्यों की समस्याओं को भी हल कराना उनकी प्राथमिकता में रहेगा.
इस मौके पर अधिवक्ता देवेंद्र त्रिपाठी, सुमित पांडेय, अनिल त्रिवेदी, संतोष यादव, शहनवाज खान, अमित प्रताप सिंह, विजयकांत दीक्षित, प्रेमचंद वर्मा, रविकांत, नीलम यादव मुकेश, शिव कुमार, अरविंद पाल, संजीव तिवारी, घनश्याम आदि मौजूद रहे.

