रांची: एसपी प्रभात कुमार के कड़े आदेश पर कोयला के अवैध उत्खनन तथा तस्करी पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने के लिए रामगढ़ पुलिस का अभियान लगातार जारी है.
जानकारी के अनुसार, दामोदर नदी के किनारे अवस्थित कई अवैध मुहानो को जेसीबी के माध्यम से बंद कराया जा रहा है.
इस मौके पर थाना प्रभारी विद्याशंकर तथा सीसीएल अधिकारियों समेत भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात है.

