BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

श्रीसंत की 7 साल के बैन के बाद रणजी टीम में वापसी

by bnnbharat.com
June 18, 2020
in Uncategorized
श्रीसंत की 7 साल के बैन के बाद रणजी टीम में वापसी

श्रीसंत की 7 साल के बैन के बाद रणजी टीम में वापसी

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: केरल क्रिकेट संघ ने भारतीय गेंदबाज एस श्रीसंत को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है. संघ ने श्रीसंत को राज्य रणजी टीम में लेने का फैसला लिया है. मिली जानकारी के मुताबिक संघ का कहना है कि श्रीसंत क्रिकेट के दौरान अपनी फिटनेस साबित कर सके तो उन्हें रणजी टीम के लिए सिलेक्ट कर लिया जाएगा.

मैच फिक्सिंग का आरोप 

साल 2013 में मैच फिक्सिंग के आरोप में श्रीसंत व उनके साथ दो अन्य खिलाड़ियों को हिरासत में ले लिया गया था. बीसीसीआई ने इन खिलाड़ियों पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया था. इसके बाद साल 2015 में दिल्ली की एक विशेष अदालत ने उन्हें सभी आरोपों से रिहा कर दिया था.

सितंबर 2020 में होगी सजा समाप्त

साल 2018 में केरल उच्च न्यायालय ने बीसीसीआई के इन खिलाड़ियों पर आजीवन प्रतिबंध लगाने के फैसले को खारिज कर दिया. सुप्रीम कोर्ट ने साल 2019 में इन खिलाडियों की सजा कम करने का बीसीसीआई को निर्देश दिया. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने खिलाड़ियों की सात साल की सजा कम कर दी. सितंबर 2020 में इनकी सजा समाप्त हो जाएगी.

मौका देने के लिए संघ का आभारी हूं: श्रीसंत

केरल क्रिकेट संघ में शामिल होने के फैसले पर श्रीसंत ने कहा कि, ‘मैं वास्तव में अपने आप को मौका देने के लिए संघ का आभारी हूं. मैं अपनी फिटनेस और तूफान को खेल में वापस साबित करूंगा.’ उन्होंने कहा, ‘यह सभी विवादों को खत्म करने का समय है.’ हाल ही में केरल क्रिकेट संघ के पूर्व तेज गेंदबाज टीनू योहानन को टीम में बतौर कोच नियुक्त किया था.

श्रीसंत का अब तक का सफर

साल 2005 में श्रीसंत ने इंटरनेशनल क्रिकेट में पदार्पण किया था. इसी साल उन्होंने एक दिवसीय मैच और 2006 में टेस्ट में पदापर्ण किया था. उन्होंने अपने करियर में 53 वनड़े मैच खेले और इस दौरान उन्होंने 75 विकेट भी लिए. अगर टेस्ट की बात की जाए तो श्रीसंत ने 27 टेस्ट में 87 विकेट लिए हैं. वहीं श्रीसंत ने 10 टी20 मैच खेले जिसमें उन्होंने 7 विकेट लिए हैं. आईपीएल में श्रीसंत ने 44 मैचों में 40 विकेट अपने नाम किए हैं.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कार-बाइक में जोरदार टक्कर, 2 घायल

Next Post

भारत-चीन झड़प पर राजनीति तेज, राहुल गांधी को लॉकडाउन में कुछ किताबें पढ़नी चाहिए थी: संबित पात्रा

Next Post
भारत-चीन झड़प पर राजनीति तेज, राहुल गांधी को लॉकडाउन में कुछ किताबें पढ़नी चाहिए थी: संबित पात्रा

भारत-चीन झड़प पर राजनीति तेज, राहुल गांधी को लॉकडाउन में कुछ किताबें पढ़नी चाहिए थी: संबित पात्रा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d