BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

57 साल का ओमप्रकाश श्रीदेवी को अपनी ‘पत्नी’ मान बैठा, नहीं की शादी, गम में 5 दिन नहीं खाया था खाना

by bnnbharat.com
February 25, 2021
in समाचार
एक्सिडेंट नहीं श्रीदेवी का हुआ था मर्डर, IPS अफसर का दावा- मेरे दोस्त के पास थे सबूत
Share on FacebookShare on Twitter

बीएनएन डेस्कः बॉलिवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी के 3 साल पहले हुए निधन के बाद देश भर में उनके प्रशंसक अब तक सदमे से नहीं उबर सके हैं. श्रीदेवी की बरसी पर उनके परिजनों के साथ-साथ प्रशंसकों ने भी अपने-अपने अंदाज में उन्हें श्रद्धांजलि दी है. श्रीदेवी का एक ऐसा ही जबरा फैन मध्यप्रदेश के श्योपुर में है, जिन्होंने तिथि मुताबिक श्रीदेवी की याद में ग्रामीणों के साथ श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया है.

खास बात यह है कि श्रीदेवी का यह 57 साल का प्रशंसक उन्हें वर्षो से अपनी पत्नी मान अविवाहित ही है. इस प्रशंसक की श्रीदेवी से मिलने की इच्छा भले ही अधूरी रह गई हो, लेकिन उसे उम्मीद है कि अगले जन्म में उसे श्रीदेवी जरूर मिलेगी. यही वजह है कि वो एक पति की तरह ही श्रीदेवी की आत्मा की शांति के लिए उनके निधन के बाद सभी रस्में निभा चुका है और अब हर साल पुण्यतिथि भी मना रहा है.

श्योपुर से 10 किमी दूर ददुनी गांव में बॉलिवुड की मशहूर अदाकारा श्रीदेवी के एक दीवाने ने बुधवार को उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए कार्यक्रम रखा था. जहां लोग श्रीदेवी को श्रद्धांजलि अर्पित कर ओमप्रकाश को संत्वाना दे रहे हैं. श्रीदेवी के अनोखे प्रशंसक ओमप्रकाश ने वर्षों पहले मन ही मन श्रीदेवी को अपनी पत्नी मान लिया है. लिहाजा उसने श्रीदेवी के निधन के बाद जहां पिछले साल श्रीदेवी की आत्मा की शांति के लिए सभी रस्में निभाई थी, वहीं अब तिथि अनुसार पुण्यतिथि मना रहे हैं.

श्रीदेवी को मानता है पत्नी

छोटे से गांव ददुनी के ओमप्रकाश 1986 से श्रीदेवी को अपनी पत्नी मान अविवाहित ही रह गए. कई बार उन्हें अपने घर वालों की नाराजगी झेलना पड़ी लेकिन वे रूप की रानी का खुद को ही राजा मान बैठे, इतना ही नहीं वोटर लिस्ट में भी उन्होंने श्रीदेवी का नाम अपनी पत्नी के रूप में दर्ज करा लिया था. श्रीदेवी के प्रशंसक ओम प्रकाश के साथी ग्रामीण जहां उसके साथ-साथ श्रद्धांजलि अर्पित कर उसकी श्रीदेवी के प्रति दीवानगी के कायल हैं. वही आज श्रद्धांजलि सभा में भागीदारी कर श्रीदेवी को याद कर रहे

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पाकिस्तान से क्लासिफाइड डाटा शेयर करने के मामले में सैनिक गिरफ्तार

Next Post

आरबीआई गवर्नर ने तेल की कीमतें कम करने के लिए केंद्र और राज्यों को दिया सुझाव

Next Post
हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों पर नकेल कसेगा RBI

आरबीआई गवर्नर ने तेल की कीमतें कम करने के लिए केंद्र और राज्यों को दिया सुझाव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d