BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हार के बाद श्रीलंका की शर्मनाक हरकत, ICC लगा सकता है जुर्माना

by bnnbharat.com
June 16, 2019
in समाचार
हार के बाद श्रीलंका की शर्मनाक हरकत, ICC लगा सकता है जुर्माना

हार के बाद श्रीलंका की शर्मनाक हरकत, ICC लगा सकता है जुर्माना

Share on FacebookShare on Twitter

AUS vs SL: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यहां 87 रन की हार के बाद मीडिया प्रतिबद्धता पूरी नहीं करने पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) श्रीलंका पर जुर्माना लगा सकता है। शनिवार को गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार से निराश कप्तान दिमुथ करुणारत्ने और श्रीलंका के अन्य खिलाड़ियों ने अनिवार्य प्रेस कॉन्फ्रेंस और ‘मिक्सड जोन’ के लिए नहीं आने का फैसला किया।

श्रीलंका को अब आईसीसी की कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। ये पूछने पर कि क्या प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं आने पर श्रीलंका को सजा का सामना करना पड़ सकता है, आईसीसी के प्रवक्ता ने कहा, ‘हां, श्रीलंका ने हमें कहा कि वे इसे नहीं करना चाहते। आईसीसी उनसे बात करेगा।’ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले श्रीलंका के टीम मैनेजर असंथा डि मेल ने ‘सौतेले व्यवहार’ के लिए आईसीसी को फटकार लगाई थी। डि मेल ने मौजूदा विश्व कप में श्रीलंका की टीम को मुहैया कराई जा रही पिचों, अपर्याप्त ट्रेनिंग और परिवहन सुविधाओं के अलावा निम्न स्तर की रहने की सुविधा की शिकायत की थी।

श्रीलंका के समाचार पत्र ‘डेली न्यूज’ ने डि मेल के हवाले से कहा, ‘ये विश्व कप है जहां शीर्ष 10 देश हिस्सा ले रहे हैं और मुझे लगता है कि सबके साथ बराबरी का व्यवहार होना चाहिए।’ डि मेल ने उनके खिलाड़ियों को मिली टीम बस की भी आलोचना करते हुए कहा था कि ये छोटी और कम जगह वाली है जबकि अन्य टीमों को ‘डबल डेकर’ गाड़ी मुहैया कराए गए हैं। उन्होंने कार्डिफ में ट्रेनिंग सुविधाओं की कमी और ब्रिस्टल में टीम होटल में स्विमिंग पूल नहीं होने का भी मुद्दा उठाया।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

India vs Pakistan: भारत-पाक मैच को लेकर वसीम अकरम ने फैंस को दिया यह संदेश…

Next Post

डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन, ममता सरकार को बर्खास्त करने की मांग की

Next Post

डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन, ममता सरकार को बर्खास्त करने की मांग की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d