BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का गठन, देश के करोड़ों देशवासियों की आस्था और श्रद्धा का सम्मान: गिलुवा

by bnnbharat.com
February 5, 2020
in समाचार
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का गठन, देश के करोड़ों देशवासियों की आस्था और श्रद्धा का सम्मान: गिलुवा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का गठन देश के करोड़ों देशवासियों की आस्था और श्रद्धा का सम्मान: गिलुवा

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: उच्चतम न्यायालय के सर्वसम्मत फैसले के अनुरूप ट्रस्ट बनाकर अयोध्या में श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के मार्ग को प्रशस्त करने के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को प्रदेश भारतीय जनता पार्टी एवम झारखंड की जनता की तरफ से बधाई एवं आभार.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्षमण गिलुआ ने कहा कि मोदी सरकार की प्रतिबद्धता का ही परिणाम है कि रामजन्म भूमि पर अब भव्य राम मंदिर बन सकेगा. उन्होंने कहा कि यह निर्णय ऐतिहासिक एवम जन भावनाओं के अनुरूप है. राम भारत की आस्था, स्मिता और पहचान है. भारतीय जनता पार्टी ने रामजन्म भूमि आंदोलन पर अपना मत स्पष्ट रखा. राम मंदिर का निर्माण पार्टी के अटल संकल्प में शामिल था.
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वर्षों से लंबित समस्याओं का समाधान सहजता से संभव होता जा रहा है. इसलिये तो देश की जनता आज कहती है मोदी है तो मुमकिन है.

उन्होंने कहा कि मोदी ने गठित ट्रस्ट में दलित सदस्य को शामिल कर सामाजिक समरसता को प्रतिष्ठापित किया है. साथ ही सुन्नी वक्फ बोर्ड के लिये अयोध्या में 5 एकड़ जमीन देने की घोषणा कर सबका साथ सबका विकास संकल्प को साकार किया है.

गिलुवा ने कहा कि भारत के लिये आज हर्ष और आनंद का दिन है. प्रधानमंत्री के प्रति बधाई एवं आभार प्रकट करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू,समीर उरांव, प्रदीप वर्मा, प्रिया सिंह, सत्येंद्र तिवारी, प्रणव वर्मा, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, महामंत्री दीपक प्रकाश, सुनील सिंह, अनंत ओझा, मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, मनोज सिंह, नूतन तिवारी, मुनेश्वर साहू, नवीन जायसवाल, सरिता श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष महेश पोद्दार, प्रवक्ताजेबी तुबिद, प्रतुल शाहदेव, राजेश शुक्ल, दीनदयाल वर्णवाल, अनिल सिन्हा , मिस्फिक हसन, कार्यालय मंत्री हेमंत दास, प्रशिक्षण प्रमुख गणेश मिश्र, मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, सह प्रभारी संजय जायसवाल, तारिक इमरान मोर्चा के अमित सिंह, सोना खान, आरती सिंह, ज्योतिरीश्वर सिंह, नीरज पासवान, अमरदीप यादव, रामकुमार पाहन आदि शामिल है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सेना में भर्ती के लिए झारखण्ड के युवाओं में है अपार क्षमता : हेमंत सोरेन

Next Post

ग्रामीणों को नहीं लगाने होंगे सरकारी कार्यालयों के चक्कर: जिशान कमर

Next Post
ग्रामीणों को नहीं लगाने होंगे सरकारी कार्यालयों के चक्कर: जिशान कमर

ग्रामीणों को नहीं लगाने होंगे सरकारी कार्यालयों के चक्कर: जिशान कमर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d