BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

SSB जवान ने की आत्महत्या, सर्विस इंसास राइफल से घटना को दिया अंजाम

by bnnbharat.com
December 30, 2019
in समाचार
SSB जवान ने की आत्महत्या, सर्विस इंसास राइफल से घटना को दिया अंजाम
Share on FacebookShare on Twitter

 नेपाल (चंपावत):  रविवार सुबह सात बजे खुद को गोली मारकर जवान ने आत्महत्या कर ली. यह जवान नेपाल लगी सीमा में कलढुंगा के पास चामीगाड़ में एसएसबी (सीमा सशस्त्र बल) पंचम बटालियन की बीओपी में तैनात बिहार का निवासी था . जवान ने रविवार सुबह सात बजे खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली  जवान ने रात्रि गश्त से बीओपी में लौटने के दो घंटे बाद अपनी ही सर्विस इंसास राइफल से घटना को अंजाम दे दिया .

मौके पर पहुंचे पुलिस और एसएसबी के अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव एसएसबी के सुपुर्द कर दिया है. आत्महत्या की वजह पता नहीं चल पाई है. एसएसबी की टीम शव लेकर बिहार के लिए रवाना हो गई.

रविवार सुबह नेपाल से लगी सीमा पर स्थित एसएसबी की चामीगाड़ बीओपी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब जवान अक्षौवर सिंह (32) ने बीओपी परिसर में ही सर्विस इंसास राइफल से खुद को गोली मार ली.

गोली की आवाज सुनते ही बीओपी में मौजूद जवान घटना स्थल की ओर दौड़े तो वहां जवान लहूलुहान हाल में मृत पड़ा था. जवानों ने उच्च अधिकारियों के साथ ही पुलिस को घटना की सूचना दी।.

तेरह दिन पहले ही छुट्टी बिताकर लौटा था जवान

कोतवाल धीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची. एसएसबी कमांडेंट दामोदर प्रसाद मीना और असिस्टेंट कमांडेंट संतोष भी मौके पर पहुंचे और बीओपी में मौजूद जवानों से घटना के बारे में जानकारी ली.

कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि जवान अक्षौवर सिंह पुत्र देवव्रत सिंह बिहार के कैमूर जिले के ग्राम रमावतपुर जमपुरकाला का रहने वाला है. जवान ने आत्महत्या क्यों की इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस ने शव का संयुक्त चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराने के बाद एसएसबी को सौंप दिया. असिस्टेंट कमांडेंट ने बताया कि जवान का शव सम्मान के साथ उसके घर बिहार के लिए रवाना कर दिया गया है

आत्महत्या करने वाला एसएसबी जवान अक्षौवर सिंह 2014 में एसएसबी में भर्ती हुआ था. साथी जवानों ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं. वह 16 दिसंबर को ही छुट्टी काटकर घर से ड्यूटी पर लौटा था. साथी जवानों के मुताबिक उन्होंने अक्षौवर सिंह को कभी तनाव की स्थिति में नहीं देखा. उसके इस आत्मघाती कदम से साथी जवान भी स्तब्ध हैं।

घटना के वक्त बीओपी में  तीन और जवान थे मौजूद 
जवान के आत्महत्या करने की घटना के वक्त चामीगाड़ बीओपी में अक्षौवर सिंह के अलावा तीन जवान और मौजूद थे, बताया गया कि बीओपी का अन्य फोर्स इन दिनों जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी पर जाने के चलते बीओपी में चार जवान ही तैनात थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मैरी कॉम दिग्गज खिलाड़ी हैं तो निकहत जरीन हैं शानदार मुक्केबाज: रिजिजू

Next Post

किसान के घर चोरी, लाखों के नकद और जेवरात उड़ाए

Next Post
किसान के घर चोरी, लाखों के नकद और जेवरात उड़ाए

किसान के घर चोरी, लाखों के नकद और जेवरात उड़ाए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d