बिहार(सीतामढ़ी): बिहार के सीतामढ़ी जिले में भारत-नेपाल सीमा के बैरगनिया में तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवान ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली.
एसएसबी सूत्रों ने यहां बताया कि बैरगनिया में तैनात एसएसबी जवान उमेश वंद्र बडोला (51) रिपीट उमेश वंद्र बडोला ने कैंप स्थित आवास में अपने सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर खुद को घायल कर लिया. घायल जवान को स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी.
सूत्रों ने बताया कि मृतक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के लाजपतनगर थाना के शाहीनबाद गांव के निवासी थे. आत्महत्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है. शव पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

