दरभंगा: दरभंगा जिले में एसएसपी के सुरक्षा गार्ड ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. दरभंगा के एसएसपी बाबूराम के बॉडीगार्ड ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली है. घटना के बाद अफरा- तफरी का माहौल हो गया है. आत्महत्या की इस घटना को एसएसपी के आवास पर ही अंजाम दिया गया.
जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह अचानक से एसएसपी के आवास परिसर में गोली चलने की आवाज सुनाई दी. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बॉडीगार्ड चिंटू पासवान गेट पर था. अचानक एसएसपी के आवास में गोली चलने की आवाज सुनायी दी. जिसके बाद आवास में मौजूद सुरक्षाकर्मी समेत अन्य कर्मचारी दौड़ कर घटनास्थल पर गए तो देखा कि वहां एसएसपी का गार्ड चिंटू पासवान गिरा पड़ा है. गोली लगते ही उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. चिंटू ने अपने गर्दन में तीन गोली मारी है.

