BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

SSR CASE: NCB की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से एक शख्स को किया गिरफ्तार

by bnnbharat.com
October 17, 2020
in समाचार
SSR CASE: NCB की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से एक शख्स को किया गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

मुम्बई: एजेंसियां सुशांत सिंह राजपूत मामले में लगातार जांच कर रही हैं. इस केस में ड्रग कनेक्शन सामने आने के बाद से नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) भी नजर बनाए हुए है. बीते कुछ दिनों में एनसीबी ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है. इस सिलसिले में गुरुवार को भी एनसीबी ने छापेमारी कर एक ड्रग पैडलर को मुंबई से धर दबोचा. 

एनसीबी के अधिकारियों ने मुंबई के सांताक्रूज इलाके में रहने वाले जय मधोक नाम के ड्रग पैडलर को गिरफ्तार किया है. इस शख्स पर ड्रग्स का इस्तेमाल करने और इसकी सप्लाई करने का आरोप है. एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने बताया कि मधोक कोकीन के साथ ही हैश का वितरक भी है.

एनसीबी के मुताबिक गिरफ्तार हुई कई ड्रग पैडलर्स ने पूछताछ के दौरान जय मधोक का नाम लिया था. एनसीबी इस केस में रिया चक्रवर्ती उनके भाई शोविक और 22 अन्य लोगों को एजेंसी ने गिरफ्तार कर चुकी हैं. हालांकि इस मामले में रिया को जमानत मिल चुकी है.

इससे पहले बुधवार को धर्मा प्रोडक्शन के पूर्व कार्यकारी निर्माता रहे क्षितिज रवि प्रसाद जमनात अर्जी दी को एनसीबी की अदालत ने रद्द कर दिया. उन्हें ड्रग्स का लेन-देन करने के आरोप में बीते 26 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था. अदालत ने अर्जी खारिज करते हुए कहा है कि क्षितिज रवि प्रसाद ने एनसीबी के अधिकारियों पर जो भी आरोप लगाए हैं, वह झूठे और बेबुनियाद हैं.

क्षितिज रवि प्रसाद ने अपनी याचिका दाखिल करते हुए अदालत को बताया कि उन्हें एनसीबी ने प्रताड़ित किया और जबरदस्ती रणबीर कपूर, अर्जुन रामपाल और डीनो मोरिया को फंसाने के लिए मजबूर किया है. क्षितिज प्रसाद ने अपनी याचिका में लिखा था,’ मुझे यह नाम लेने के लिए प्रताड़ित किया गया था. मैं इन लोगों को नहीं जानता हूं और लगाए गए आरोपों के बारे में भी पता नहीं है.’ 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

NEET Exam 2020: शोएब आफताब ने रचा इतिहास, लाया पूरे 720 अंक

Next Post

उपचुनाव 2020: दुमका में 13 एवं बेरमो में 17 अभ्यर्थियों ने भरा नॉमिनेशन फॉर्म

Next Post
9 अक्टूबर से बेरमो- दुमका विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन

उपचुनाव 2020: दुमका में 13 एवं बेरमो में 17 अभ्यर्थियों ने भरा नॉमिनेशन फॉर्म

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d