नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत मामले में आज सीबीआई का सातवां दिन है. वहीं अब इस हाई प्रोफाइल केस में रोज नए खुलासे हो रहे हैं. ऐसे में इस केस की आरोपी सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार वाले सीबीआई की रडार पर है. इसी बीच पहली बार खुद पर लगे आरोपों को लेकर रिया ने अपनी चुप्पी तोड़ी है.
आरोपों के बीच रिया का बड़ा खुलासा
जी हां, रिया ने हाल ही में एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में खुद पर लगे आरोपों को लेकर खुलकर बात की है. बता दें कि रिया पर यह आरोप है कि वे सुशांत के पैसों पर ऐश कर रही थीं. वहीं अब इस पूरे मामले पर रिया ने कहा कि ‘पेरिस के एक फैशन शो के लिए मुझे बुलाया गया था जिसके लिए उन्होंने बिजनेस क्लास की टिकट मेरे लिए बुक करवाई थी. लेकिन फिर बाद में सुशांत ने मेरी टिकेट को कैंसिल करवा दिया और अपनी ओर से फर्स्ट क्लास टिकट बुक कर पूरी ट्रिप प्लान की.’
रिया के आगे कहा कि ‘गर्लफ्रेंड होने के नाते मुझे इससे कोई आपत्ति नहीं थी. मुझे पता है सुशांत ‘लिव लाइफ किंग साइज’ मंत्रा में विश्वास रखता था और वह एक फिल्म स्टार की तरह किंग साईज लाइफ जीना पसंद करता था.
कहा- अय्याश जिंदगी जीता था सुशांत…
इसके अलावा रिया ने सुशांत की लाइफ स्टाइल को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा कि वह अपने करीबियों पर दिल खोलकर पैसे खर्च करता था क्योंकि उसे ऐसा करना पसंद था. कुछ साल पहले वह अपने दोस्तों के साथ थाइलैंड की ट्रिप पर गया था जहां उन्होंने 70 लाख रुपये खर्चे थे. इन लोगों ने थाइलैंड जाने के लिए प्राइवेट जेट भी बुक की थी.’ वहीं आरोपों को लेकर रिया ने आगे कहा कि ‘हम भले ही कपल की तरह रहते थे लेकिन मैं उसके पैसों पर नहीं जीती थी.’

