BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

SSR CASE: आज से शुरू होगी CBI जांच

by bnnbharat.com
August 21, 2020
in Uncategorized
मुंबई में आज होगा सुशांत सिंह का अंतिम संस्‍कार, पिता व करीबी रिश्‍तेदार पहुंचे मुंबई
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच अब सीबीआई कर रही है. सीबीआई की टीम मुंबई पहुंच चुकी है. सीबीआई ने इस मामले की जांच के लिए 10 सदस्यों की एसआईटी (SIT) बनाई है. भले ही सीबीआई की टीम मुंबई पहुंच गई हो लेकिन सीबीआई के सामने अब भी कई चुनौतियां हैं. सीबीआई की टीम फिलहाल पटना के राजीवनगर थाना में दर्ज एफआईआर के आधार पर आगे बढ़ेगी.

पटना में दर्ज हुआ था मामला

सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना के राजीव नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी. इस मामले में रिया चक्रवर्ती पर सुशांत को प्रेम में फंसाकर उसके पैसे निकालने आत्महत्या के लिए उकासने का आरोप लगाया गया है. पटना पुलिस ने आईपीसी की धारा 341, 342, 380, 406, 420, 306 के तहत दर्ज एफआईआर में रिया चक्रवर्ती, इंद्रजीत चक्रवर्ती, संध्या चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती, सैमुएल मिरंडा श्रुति मोदी को नामजद किया गया है.

अब इस मामले को सुलझाने के लिए सीबीआई की टीम को तीन हिस्सों में बांटा गया है. हर टीम में तीन सदस्य होंगे ये सभी आईपीएस मनोज शशिधर को रिपोर्ट करेंगे. पहली टीम को इस मामले से जुड़े सभी दस्तावेज जैसे- केस डायरी, क्राइम सीन के फोटो, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल रिपोर्ट दर्ज किए गए गवाहों के बयान की कॉपी को जमा करने की जिम्मेदारी दी गई है. इसके अलावा दूसरी टीम रिया चक्रवर्ती उनके परिवार से जुड़े लोग, सुशांत के पूर्व मैनेजर, उनके घर पर काम करने वाले लोगों से पूछताछ करेगी. वहीं तीसरी टीम इस मामले में प्रोफेशनल रंजिश, बॉलीवुड के नामचीन लोग सुशांत का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों से भी पूछताछ करेगी. यही टीम सीन ऑफ क्राइम को रीक्रिएट करने का भी काम करेगी.

सीबीआई के सामने होंगी तीन चुनौतियां

इस मामले की तह तक पहुंचना सुशांत के सामने चुनौती भरा साबित होगा. पहली चुनौती होगी कि मामले को दो महीने से अधिक समय बीतने के बाद घटनास्थल से साक्ष्य जुटाना. दूसरी चुनौती यह है कि मुंबई पुलिस का पूरा रिकॉर्ड मराठी भाषा में है उसे समझने में सीबीआई को पऱेशानी साबित होगी. वहीं इस मामले की कोई चश्मदीद नहीं है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

17 अहम विधेयक पेश करेगी योगी सरकार

Next Post

आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो

Next Post
आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो

आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d