BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

SSR CASE: CBI ने पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत से कनेक्शन की करेगी पड़ताल

by bnnbharat.com
September 3, 2020
in समाचार
SSR CASE: CBI ने पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत से कनेक्शन की करेगी पड़ताल
Share on FacebookShare on Twitter

मुम्बई: सीबीआई ने अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया है. सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच के साथ ही सुशांत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत की जांच भी शुरू कर दी है. मुंबई पुलिस की रिपोर्ट में बताया गया था कि दिशा ने एक बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली थी.

जानकारी के मुताबिक, सीबीआई ने सबसे पहले कॉर्नर स्टोन कंपनी के मालिक बंटी सजदेह को पूछताछ के लिए बुलाया है. दिशा सालियान इसी कंपनी में काम करती थीं. दिशा पहले सुशांत की पीआर का काम देखती थीं.

सीबीआई अपनी जांच में देखेगी कि कहीं सुशांत और दिशा सालियान की मौत से कोई कनेक्शन तो नहीं है. बता दें कि  सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई जांच का आज 14वां दिन है. सीबीआई के साथ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने इसकी जांच तेज कर दी है.

मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती के पिता से सीबीआई पूछताछ कर रही है. वहीं अभिनेता के घर काम करने वाले नीरज और केशव भी पूछताछ के लिए गेस्ट हाउस पहुंच गए हैं. इसके अलावा आज ईडी रिया के भाई शोविक से पूछताछ करेगी.

एनसीबी को मिली जैद की 9 सितंबर तक की रिमांड

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) जैद विलात्रा को एस्प्लेनेड कोर्ट लेकर आई है. उन्हें बुधवार को सुशांत सिंह मामले में ड्रग कनेक्शन के सिलसिले में गिरफ्तार किया था. एनसीबी ने अदालत से जैद की 10 दिन की रिमांड मांगी थी. इसके बाद अदालत ने एनसीबी को जैद की नौ सितंबर तक के लिए रिमांड दे दी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

RPF के तीन जवानों को राष्‍ट्रपति ने जीवन रक्षा पदक से किया सम्मानित

Next Post

झारखंड के नौ कोयला खदानों में वाणिज्यिक खनन की तैयारी

Next Post
झारखंड के नौ कोयला खदानों में वाणिज्यिक खनन की तैयारी

झारखंड के नौ कोयला खदानों में वाणिज्यिक खनन की तैयारी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d