BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

SSR CASE: रिया चक्रवर्ती के परिजनों से CBI की पूछताछ जारी

by bnnbharat.com
September 1, 2020
in Uncategorized
ED के सामने हाजिर नहीं होंगी रिया चक्रवर्ती
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: सीबीआई आज फिर एक बार सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच में जुट गई है. सीबीआई ने आज रिया चक्रवर्ती के परिजनों को पूछताछ के लिए बुलाया है. रिया के परिजनों को मुंबई पुलिस एस्कॉर्ट करती हुई डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंची.

वहीं सुशांत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी भी दोबारा पूछताछ के लिए डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंचीं. आज सीबीआई रिया से पूछताछ नहीं करेंगी. रिया को पूछताछ के लिए समन नहीं किया गया है. बिहार पुलिसकी एफआईआर में रिया के मां-बाप यानि इंदरजीत चक्रवर्ती और संध्या चक्रवर्ती आरोपी हैं. इसलिए मामले में वो भी रिया की तरह संदिग्ध हैं.

सुशांत मामले की सीबीआई मुंबई में लगातार जांच कर रही है और इसी कड़ी में सीबीआई की टीम सोमवार को एक बार फिर सुशांत के बांद्रा स्थित घर माउंट ब्लेंक पर पहुंची थी. सीबीआई की टीम यहां 2 से 3 घंटे रुकी. सीबीआई इस वक्त ड्रग एंगल को भी खंगाल रही है और जानने की कोशिश में है कि और कौन-कौन इन सबसे में शामिल है? गोवा के होटल कारोबारी गौरव आर्या कल भी पूछताछ के लिए मुंबई के ईडी ऑफिस पहुंचे थे, उनसे ड्रग्स एंगल पर पूछताछ हो रही है.

कुशाल झावेरी और सुशांत सिंह राजपूत के बीच का वॉट्सऐप चैट सामने आया. इस चैट से पता चलता है कि सुशांत अपनी लाइफ और भविष्य को लेकर पॉजिटिव थे. 1 जून को सुशांत ने कुशाल को मैसेज किया था और लिखा था, ‘कैसे हैं भाई? उम्मीद करता हूं कि आप हेल्दी और रॉकिंग होंगे. आपको मिस कर रहा हूं.”

फिर कुशाल ने 2 जून को सुशांत को रिप्लाई किया और लिखा, ‘तुम्हें सुनकर अच्छा लग रहा है भाई, हेल्थ की तरफ से तो सब ठीक है, लेकिन स्ट्रगल तो हर किसी के लिए है, मैं अकेला नहीं. आशा है तुम्हारे साथ सब ठीक होगा.’ सुशांत ने इसके जवाब में लिखा था, ‘मैं खुद पर आध्यात्मिक तौर पर काम कर रहा हूं और आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा हूं. जब कभी अपने बारे में सोचने के लिए बैठता हूं तो हमारे साथ बिताए उन गोल्डन दिनों को बहुत मिस करता हूं, वो कितने बेशकीमती थे.’

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नदी में दो लोग डूबे, निकाला गया शव

Next Post

AGR पर बड़ा फैसला: टेलीकॉम कंपनियों को 10 साल में करनी होगी अदायगी- SC

Next Post
मरीजों का इलाज जानवरों से भी बदतर तरीके से हो रहा: SC

AGR पर बड़ा फैसला: टेलीकॉम कंपनियों को 10 साल में करनी होगी अदायगी- SC

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d