BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

SSR CASE: पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी का खुलासा, ड्रग्स के आदी थे सुशांत सिंह

by bnnbharat.com
September 3, 2020
in समाचार
SSR CASE: पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी का खुलासा, ड्रग्स के आदी थे सुशांत सिंह
Share on FacebookShare on Twitter

मुम्बई: सीबीआई करीब दो हफ्ते से सुशांत सिंह राजपूत केस में जांच कर रही है. मामले में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक को कई बार पूछताछ के लिए बुलाया जा चुका है. सुशांत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी से भी पूछताछ हुई. जानकारी के मुताबिक श्रुति ने ड्रग्स को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीबीआई ने जब श्रुति मोदी से कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने कई बातें स्वीकार कीं. सीबीआई की जांच में ड्रग्स एक बड़ा एंगल है. सूत्रों के मुताबिक, जब ड्रग्स के बारे में श्रुति मोदी से सवाल पूछे गए तो उन्होंने कबूल किया कि ड्रग्स सुशांत सिंह राजपूत की जिंदगी का हिस्सा था और वो इसके आदी थे.

रिपोर्ट के मुताबिक, श्रुति मोदी ने खुलासा किया कि रिया चक्रवर्ती और उनके कर्मचारियों ने ये किया. वो यह सब करने के लिए मजबूर हो रही थीं. वहीं सुशांत के सीए रजत मेवाती ने सीबीआई के साथ एक घटना साझा की जिसने श्रुति मोदी को भी परेशानी में डाल दिया था.

मार्च 2020 में सुशांत ने श्रुति मोदी से सभी बैंक स्टेटमेंट के बारे में पूछा खासकर जिन्हें रिया चक्रवर्ती खर्च कर रही थीं. रजत मेवाती ने सुशांत को सभी स्टेंटमेंट दिए. उस वक्त श्रुति मोदी ने रिया को फोन करके जानकारी दी और रिया चक्रवर्ती से जल्दी वहां पहुंचकर मामला सुलझाने के लिए कहा. बता दें कि श्रुति मोदी, रजत मेवाती के अलावा सीबीआई ने सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी, कुक नीरज सहित कई अन्य लोगों से पूछताछ की है.

सुशांत की बहनों का बयान

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद मुंबई पुलिस के सामने उनकी तीन बहनें प्रियंका सिंह, मीतू सिंह और नीतू सिंह ने बयान दर्ज कराया था. सुशांत की बहनों ने माना कि लॉकडाउन के दौरान सुशांत अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे. मुंबई में रह रहीं उनकी बहन मीतू सिंह अपने भाई से मिलने उनके घर भी पहुंची थीं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दिल्ली एम्स में OPD सेवाएं फिर से शुरू

Next Post

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले लगेगा कोरोना टीका

Next Post
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले लगेगा कोरोना  टीका

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले लगेगा कोरोना टीका

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d