मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत की मौत को ढाई महीने से ज्यादा हो चुका है और हर दिन इस मामले को लेकर नए-नए खुलासे हो रहे हैं. सुशांत की अमेरिका में रहने वाली बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक शख्स सुशांत के शव को लेकर नए खुलासे कर रहा है.
ये शख्स खुद को अस्पताल का कर्मचारी बताता है और दावा करता है कि सुशांत के शव को जब अस्पताल ले जाया गया था तो उनके गले पर सूई के निशान थे और उनका पैर टूटा हुआ था. श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने ट्विटर हैंडल से इस वीडियो को शेयर किया और लिखा कि हे भगवान, उन्होंने (दोषियों) ने मेरे भाई के साथ क्या किया, उन्हें जल्दी गिरफ्तार किया जाए.
इस वीडियो में खुद को अस्पताल का कर्मचारी बताने वाला शख्स दावा करता है वो शव देखकर पहचान लेता है और फांसी पर लटका हुआ शव पीला नहीं पड़ता है, गले, सीने और पैर के ऊपर सुईयां चुभाने जैसे निशान थे. इस शख्स ने दावा किया कि अस्पताल के बड़े-बड़े डॉक्टर भी इसे हत्या बता रहे थे.
शख्स ने बताया कि वो सुशांत के शव को एंबुलेंस के अंदर ले गया था, शमशान घाट तक ले गया था. शख्स ने बताया कि जब उनका शव कपूर अस्पताल लाया गया तब उनका पैर मुड़ा हुआ था. शख्स ने दावा किया कि अस्पताल के बड़-बड़े डॉक्टर इसे हत्या बता रहे थे ना कि आत्महत्या. बता दें कि मौजूदा समय में सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई, ईडी और एनसीबी की अलग-अलग टीमें काम कर रही हैं.

