मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत केस में रोजाना नए नए खुलासे हो रहे हैं. ऐसे में सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है. जिसमें एक अस्पताल कर्मी ने कुछ ऐसा बताया जो हैरान करने वाला है.
एक मीडिया हाउस से बात करते हुए अस्पताल कर्मी ने बताया कि हमे पहले ही पता था कि ये मर्डर है. सुशांत के गले पर जो निशान था उसके साथ ही उनके गले पर सुई के भी करीब 10 से 15 निशान थे.
इतना ही नहीं उस कर्मी ने बताया कि बड़े-बड़े डॉक्टर्स भी बोल रहे थे कि ये मर्डर है और मुझे भी ये मर्डर लगा, क्योंकि हम बॉडी देखकर पहचान लेते हैं कि मर्डर है या सुसाइड.
अस्पताल के कर्मचारी ने आगे बताया कि सुशांत के पैरों की हड्डी भी टूटी हुई थी. इसके साथ ही पैरों के तलवों पर भी सुई चुभाने के निशान थे.

