BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ssr case: हत्या या आत्महत्या, AIMS पैनल ने CBI को सौंपी रिपोर्ट

by bnnbharat.com
September 29, 2020
in समाचार
ssr case: हत्या या आत्महत्या, AIMS पैनल ने CBI को सौंपी रिपोर्ट
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: (एम्स) दिल्ली के प्रतिष्ठित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान पैनल ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर अपने निष्कर्ष प्रस्तुत सौंप दिए हैं. केंद्रीय जांच ब्यूरो के अनुरोध पर डॉक्टर सुधीर गुप्ता की अध्यक्षता में एक पैनल का गठन किया गया था, जिसने सुशांत की ऑटोप्सी और विसरा रिपोर्ट की जांच की.

जानकारी के अनुसार, ‘एक विस्तृत बैठक हुई, इस दौरान एम्स के डॉक्टरों के पैनल ने अपने निर्णायक निष्कर्ष सीबीआई को सौंपे.’ सूत्रों का कहना है कि पिछले 40 दिनों में सीबीआई के निष्कर्षों के साथ एम्स पैनल के निष्कर्षों की पुष्टि की जा रही है. एम्स पैनल के निष्कर्षों को इस मामले में विशेषज्ञ की राय के रूप में लिया जाएगा और डॉक्टर अभियोजन पक्ष के गवाह होंगे.
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने मुंबई स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे. पुलिस का कहना था कि यह आत्महत्या है लेकिन इस तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं कि ये हत्या हो सकती है. सीबीआई जो सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी बाद मामले की जांच कर रही है, उसका कहना है कि वह सभी एंगल को देख रही है.

जारी किए गए बयान में उसने कहा कि वह एक पेशेवर जांच कर रहा है जहां सभी पहलुओं पर ध्यान दिया जा रहा है और किसी भी पहलू को खारिज नहीं किया गया है। पिछले हफ्ते सुशांत के परिवार के वकील विकास सिंह ने ट्वीट कर कहा था, ‘सीबीआई से निराश हूं जो सुशांत मामले को आत्महत्या के लिए उकसाने से हत्या में बदलने में देर कर रही है. एम्स टीम का हिस्सा रहे डॉक्टर ने मुझे काफी समय पहले बताया था कि मेरे द्वारा भेजी गई तस्वीरों से 200 प्रतिशत संकेत मिले हैं कि यह गला घोंटने से हुई मौत है, आत्महत्या नहीं.’

उन्होंने दावा किया था कि एम्स पैनल में शामिल एक डॉक्टर ने उनके साथ निष्कर्ष साझा किए थे. उनके दावों पर डॉक्टर सुधीर गुप्ता ने कहा था कि पैनल की राय साक्ष्य के आधार पर और निर्णायक होगी. उन्होंने कहा था, ‘सिर्फ तस्वीरें देखकर कोई निर्णायक राय नहीं बनाई जा सकती है.’

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आज का राशिफल

Next Post

टुंडी, बलियापुर, पूर्वी टुंडी में कंटेनमेंट जोन का निर्माण

Next Post
नगर निगम क्षेत्र का पीडब्ल्यूडी चौक इलाका कंटेनमेंट जोन घोषित

टुंडी, बलियापुर, पूर्वी टुंडी में कंटेनमेंट जोन का निर्माण

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d