दिल्ली: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम शुक्रवार सुबह रिया चक्रवर्ती के मुंबई स्थित आवास पर पहुंची. एनसीबी बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच में शामिल है और जांच एजेंसी की एक टीम रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती और सैमुएल मिरांडा के घर तलाशी लेने के लिए पहुंची थी.
एनसीबी नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटांसेज़ (एनडीपीएस) एक्ट के संबंधित प्रावधानों के तहत इस मामले की जांच कर रही है. एक अधिकारी ने बताया, “ये सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है. हम इसी पर अमल कर रहे हैं. ये रिया और सैमुएल मिरांडा के घर पर हो रही है.”
इसी मामले में एनसीबी ने ज़ायद विलात्रा और अब्देल बसीत को गिरफ़्तार भी किया गया है.

