BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

SSR CASE: करण जौहर और एकता कपूर सहित सात हस्तियों को नोटिस, कोर्ट में हाजिर होने का आदेश

by bnnbharat.com
October 13, 2020
in समाचार
SSR CASE: करण जौहर और एकता कपूर सहित सात हस्तियों को नोटिस, कोर्ट में हाजिर होने का आदेश
Share on FacebookShare on Twitter

मुम्बई: बिहार के मुजफ्फरपुर कोर्ट ने सुशांत सिंह राजपूत मामले को लेकर संजय लीला भंसाली, करण जौहर, साजिद नाडियाडवाला, भूषण कुमार, एकता कपूर, दिनेश विजयन और आदित्य चोपड़ा को कोर्ट में पेश होने का आदेश जारी कर दिया है. शिकायतकर्ता अधिवक्ता सुधीर ओझा ने इन सभी को सुशांत की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है.

जिला एवं सत्र न्यायाधीश अपर राकेश मालवीय ने इन सात हस्तियों के खिलाफ नोटिस जारी कर 21 अक्तूबर को सुबह साढ़े दस बजे उपस्थित रहने का आदेश दिया है. इन सभी को खुद या अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखना है. आदेश नहीं मानने पर एक पक्षीय सुनवाई कर आदेश पारित किए जाने की चेतावनी दी गई है.

कोर्ट में सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने कहा कि सभी आरोपियों के अधिवक्ताओं की उपस्थिति के बाद मामले में आगे की कार्यवाही हो सकेगी. इससे पहले जब सात अक्तूबर को सुनवाई हुई थी तब सलमान खान के वकील साकेत तिवारी कोर्ट में उपस्थित हुए थे. 

क्या है पूरा मामला

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर शिकायतकर्ता अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने 17 जून को कोर्ट में परिवाद दाखिल किया था. इसमें उन्होंने इन सभी आरोपियों पर सुशांत को प्रताड़ित करने और उन्हें खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगाया था. आठ जुलाई को सीजेएम कोर्ट ने घटना को क्षेत्राधिकार से बाहर बताते हुए परिवाद को खारिज कर दिया था. इस आदेश के खिलाफ ओझा ने 14 अगस्त को सलमान खान और करण जौहर सहित आठ हस्तियों के खिलाफ जिला व सत्र न्यायालय में रीविजनवाद दाखिल किया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Corona Update India: 24 घंटे में मिले 55,342 नए मामले, 706 की मौत

Next Post

तेज प्रताप आज करेंगे नामांकन

Next Post
बजट से अच्छी सत्यनारायण भगवान की कथा होती : तेजप्रताप

तेज प्रताप आज करेंगे नामांकन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d