धनबाद: विधानसभा चुनाव को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त बनाने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अमित कुमार के निर्देश पर गठित स्टेटिक सर्विलांस टीम -1 ने मैथन पोस्ट निरस से 8 लाख 12 हजार 200 रुपये नगद जब्त किए.
बता दें कि टीम द्वारा मैथन ओपी थाना क्षेत्र के मैथन चेक पोस्ट में वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी क्रम में चार लोग विपिन कुमार (गाड़ी का मालिक) पिता चंद्रिका प्रसाद यादव, मनोज कुमार, अनुज कुमार और रंजीत कुमार महिंद्रा स्कार्पियो संख्या बीआर 27 पी 1951 से उपरोक्त रुपये नगद राशि जब्त की गई.
अशोक कुमार दास, मजिस्ट्रेट के द्वारा जब्त राशि के संबंध में कोई भी प्रमाण टीम के समक्ष प्रस्तुत नहीं किया गया.
वहीं टीम ने आवश्यक कार्रवाई करने के पश्चात् जब्त की गई राशि को मैथन ओपी थाना में सुरक्षित रख दिया.
एसएसटी – 1 टीम में अशोक कुमार दास, मजिस्ट्रेट, यमुना कुमार ए.एस.आई, पुलिस अवर निरीक्षक, निरसा ओपी, मुदस्सर मंसूरी अंचल अधिकारी निरसा अन्य लोग शामिल थे.

