BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

एसएसटी ने बरामद किए 2 लाख से अधिक रुपये

by bnnbharat.com
October 12, 2020
in समाचार
एसएसटी ने बरामद किए 2 लाख से अधिक रुपये
Share on FacebookShare on Twitter

रंजीत कुमार,

शिवहर; शिवहर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश में विधान सभा आम निर्वाचन 2020 को देखते हुए चुनाव पूर्व तैयारी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है. जिला में प्रतिनियुक्त चार कंपनी सीआरपीएफ बल के साथ अन्य स्थानीय पुलिस पदाधिकारियों एवं बल द्वारा एरिया डिनॉमिनेशन, फ्लैग मार्च, वाहन चेकिंग, वारंटियो की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी एवं मद्य निषेध हेतु छापामारी किया जा रहा है. आम जनता के बीच विश्वास पैदा करने के लिए सभी क्षेत्रों में लगातार भ्रमण की जा रही है.

इस अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल निरीक्षक एवं सभी थानाध्यक्ष द्वारा जिला में उपलब्ध सीआरपीएफ बल के साथ स्थानीय पुलिस पदाधिकारियों एवं उनके साथ श्यामपुर भटहा थाना के रामपुर केशो,मुसहरी टोला, माधोपुर सुंदर क्षेत्र में छापामारी की गई है,जहां से शराब की बरामदगी एवं गिरफ्तारी की गई है. पिपराही थाना के अंबा कला,बेलवा घाट, नरकटिया, तरियानी थाना के वृंदावन, परमबसंत, मठमसौली, शिवहर थाना के क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन एवं फ्लैग मार्च किया गया है.

वहीं शराब कारोबारियों एवं चार शराबियों की गिरफ्तारी की गई है, 19 लीटर शराब बरामदगी अन्य कांड और गैर जमानती वारंट में एक गिरफ्तारी की गई है. वाहन चेकिंग मे 77 वाहन से 45000 की राजस्व वसूली तथा एसएसटी द्वारा 211290 कैश बरामद की गई है.

इसके अतिरिक्त बिहार विधानसभा निर्वाचन के आलोक में गठित एसएसटी एवं एसएफटी के द्वारा लगातार जांच व कार्रवाई की जा रही है. इस दौरान गठित एसएसटी द्वारा वाहन जांच के दौरान पूरनहिया थाना अंतर्गत पुरनहिया पुलिस के द्वारा 211290 की बरामद की गई है. जबकि राशि के संबंध में अग्रसर जांच व कार्रवाई हेतु सूचना जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति को भेजी गई है.

इस प्रकार जिला में एसएसटी द्वारा अब तक कुल 741390 रुपए बरामद किया गया है. पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार  के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा गया कि आगामी विधानसभा निर्वाचन को भयमुक्त, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है. तथा मतदाताओं से अपील की जा रही है कि निष्पक्ष, निर्भीक एवं भयमुक्त होकर मतदान प्रक्रिया में भाग ले. कोविड-19 को देखते हुए जारी दिशानिर्देश का पालन करें. किसी के भी प्रलोभन में नहीं फंसे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मतदाताओं ने जदयू प्रत्याशी के लिए एकजुट होकर भरी हुंकार

Next Post

बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने प्रधानाध्यापक को मारी गोली

Next Post
बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने प्रधानाध्यापक को मारी गोली

बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने प्रधानाध्यापक को मारी गोली

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d