BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

एसटी-एससी युवक-युवतियों को उद्योग लगाने में मिलेगी छूट: मुख्यमंत्री

by bnnbharat.com
July 12, 2019
in समाचार
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि सरकार राज्य के आदिवासी, दलित, पिछड़े युवाओं को उद्योग लगाने में सहयोग करेगी। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने एसटी-एससी युवक-युवतियों को उद्योग लगाने में छूट देने की घोषणा की है। इसमें उन्हें उद्योग लगाने के लिए आधी कीमत पर जमीन मिलेगी और बकाया राशि का भुगतान 10 किस्तों में पांच साल में किया जा सकेगा। इस फैसले पर आज झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार की अष्टम निदेशक मंडल की बैठक में मुहर लगी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि *ज्यादा से ज्यादा युवाओं को छोटे-छोटे उद्योग लगाने के लिए प्रेरित करें। उद्योग लगाकर वे भी नौकरी देनेवाले बनेंगे। उनके जीवन में बदलाव आयेगा और झारखंड के विकास में तेजी आयेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में उद्योगों का जाल बिछने से गांव में भी खुशहाली आयेगी।

हर माह की निश्चित तिथि को बैठक करें

बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि बिजनेस मैन और सरकार (बी टू जी) बैठक हर माह हो। इसके लिए हर जिले के उपायुक्त, जो इसके रिजनल डायरेक्टर होते हैं, हर माह की निश्चित तिथि को बैठक करें। इसमें स्थानीय स्तर पर उद्यमियों को जो समस्या आ रही है, उसके निराकरण में तेजी आयेगी।

जियाडा के 2019-20 के बजट को मंजूरी

बैठक में जियाडा के 2019-20 के बजट को मंजूरी प्रदान की गयी। साथ ही देवघर में प्लास्टिक पार्क के लिए राशि देने औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली सब स्टेशन व फीडर बनाने के लिए जमीन देने का भी निर्णय लिया गया।

बैठक में वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री के के खंडेलवाल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार बर्णवाल, पथ सचिव श्री के के सोन, जियाडा सचिव श्री सुनील कुमार, स्वतंत्र निदेशक श्री सतेंद्र सिंह समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सपोर्ट संस्था द्वारा किसान एंव चनारो फल सब्जी प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा किसानों को मिलेगी सही पैसे

Next Post

भूमि विवाद को लेकर दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, गर्भवती महिला सहित आधा दर्जन लोग घायल

Next Post

भूमि विवाद को लेकर दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, गर्भवती महिला सहित आधा दर्जन लोग घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d