BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पेट्रोल-डीजल के दाम में स्थिरता दर्ज

by bnnbharat.com
October 3, 2020
in समाचार
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: पेट्रोल और डीजल के दाम में शनिवार को स्थिरता बनी रही लेकिन अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में आई नरमी से आने वाले दिनों में तेल विपणन कंपनियां पेट्रोल और डीजल के दाम में फिर कटौती कर सकती हैं. बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड का भाव लगातार चार दिनों में साढ़े सात फीसदी से ज्यादा टूटकर 39 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है.

उर्जा विशेषज्ञ बताते हैं कि कोरोना महामारी के प्रकोप के चलते बीते एक महीने से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में नरमी बनी हुई है और ब्रेंट क्रूड का भाव करीब पांच डॉलर प्रति बैरल टूटा है.

कच्चे तेल में नरमी रहने से बीते महीने सितंबर में देश की राजधानी दिल्ली में डीजल की कीमत में 2.93 रुपये प्रति लीटर की गिरावट दर्ज की गई और अक्टूबर में भी उपभोक्ताओं को डीजल के दाम में राहत मिली है. एक दिन पहले देश के चार प्रमुख महानगरों में डीजल के दाम में 15 पैसे से 18 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई.

हालांकि, इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल की कीमत शनिवार को बिना किसी बदलाव के क्रमश: 70.46 रुपये, 73.99 रुपये, 76.86 रुपये और 75.95 रुपये प्रति लीटर पर बनी रही. इससे पहले शुक्रवार को डीजल के दाम में दिल्ली में 17 पैसे, कोलकाता में 16 पैसे, मुंबई में 18 पैसे और चेन्नई में 15 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई थी.

चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत भी क्रमश: 81.06 रुपये, 82.59 रुपये, 87.74 रुपये और 84.14 रुपये प्रति लीटर पर बनी हुई है. अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटर कांटिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) पर ब्रेंट क्रूड का दिसंबर डिलीवरी वायदा अनुबंध शुक्रवार को पिछले सत्र के मुकाबले 4.25 फीसदी की गिरावट के साथ 39.19 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ. 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Corona Update India: 24 घंटे में मिले 79,476 नए मामले, 1,069 की मौत

Next Post

सड़क हादसे में एक शख्स की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Next Post
केंद्र सरकार ने बदले नियम! सड़क दुर्घटना में मदद करने वाले को नहीं देनी होगी पर्सनल डिटेल

सड़क हादसे में एक शख्स की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d