BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लगातार दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल के दाम में स्थिरता दर्ज

by bnnbharat.com
January 21, 2021
in समाचार
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: आम लोगों के लिए राहत की खबर है. लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई फेरबदल नहीं हुआ है. यानी पिछले दो दिनों से पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर हैं. तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में आज भी कोई बढ़ोतरी नहीं की. इससे पहले लगातार 2 दिनों तक पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ था. 1 जनवरी से अब तक में पेट्रोल 1.49 रुपये महंगा हो गया है. इसी तरह डीजल 1.51 रुपये महंगा हो चुका है. नए साल से अब तक छह बार पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोतरी हुई है.

दिल्ली में पेट्रोल आज कल के भाव 85.20 रुपये प्रति लीटर और डीजल भी कल के भाव 75.38 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है. इसके पहले मंगलवार को पेट्रोल और डीजल में 25-25 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी.

मुंबई में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं है. मुंबई में भी पेट्रोल 91.80 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 82.13 रुपये प्रति लीटर हैं.

कोलकाता में भी आज पेट्रोल-डीजल के दाम में वृद्धि नहीं हुई है. पेट्रोल 86.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल 78.97 रुपये प्रति लीटर है.

चेन्नई में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा नहीं हुआ है. पेट्रोल के दाम 87.85 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 80.67 रुपये प्रति लीटर हैं.

इसी तरह बेंगलुरु में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी नहीं हुई है. पेट्रोल के दाम 88.07 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 79.94 रुपये प्रति लीटर हैं.

आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का आज का भाव

शहर का नामपेट्रोल रुपये /लीटरडीजल रुपये /लीटर
दिल्ली85.2075.38
मुंबई91.8082.13
कोलकाता86.6378.97
बेंगलुरु88.0779.94
चेन्नई87.8580.67
चंडीगढ़82.0475.13
रांची83.9679.77
पटना87.7180.52
लखनऊ84.7575.75
नोएडा84.8375.83

आपको बता दें कि पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं. पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं. इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, HPCL उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राम मंदिर निर्माण के लिए बिहार में खुलकर दान कर रहे लोग, कम पड़ी रसीद

Next Post

स्कूलों के गेट पर लगे ‘नो फीस-नो एग्जाम’ के पोस्टर

Next Post
स्कूलों के गेट पर लगे ‘नो फीस-नो एग्जाम’ के पोस्टर

स्कूलों के गेट पर लगे 'नो फीस-नो एग्जाम' के पोस्टर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d